Saturday, April 18, 2026
Homeविदेशट्रम्प, गेट्स और क्लिंटन यौन अपराधी एपस्टीन के साथ दिखे: 19...

ट्रम्प, गेट्स और क्लिंटन यौन अपराधी एपस्टीन के साथ दिखे: 19 तस्वीरों में कई महिलाओं के साथ नजर आए; ट्रम्प के नाम का कंडोम भी दिखा


वॉशिंगटन डीसी17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड, बिजनेसमैन बिल गेट्स और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के साथ नई तस्वीरें सामने आई हैं।

इन तस्वीरों के अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने रिलीज किया है। कुल 19 तस्वीरें जारी की गई हैं। इन तस्वीरों में ये लोग कई महिलाओं के साथ दिखे।

एक फोटो ट्रम्प छह महिलाओं के साथ खड़े हैं, जिनके चेहरे ब्लर किए गए हैं। दो अन्य तस्वीरों में भी ट्रम्प अलग-अलग महिलाओं के साथ दिखे हैं।

एक तस्वीर में ट्रम्प के चेहरे वाले ‘नॉवेल्टी कंडोम’ का कटोरा रखा है। इस पर “ट्रम्प कंडोम की कीमत 4.5 डॉलर लिखी है। हालांकि इनमें कोई भी तस्वीर यौन शोषण या नाबालिग लड़कियों से जुड़ी नहीं है। कमेटी को एपस्टीन के ठिकाने से कुल 95 हजार तस्वीरें मिली हैं।

तस्वीर में ट्रम्प 6 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके चेहर ब्लर किए गए हैं।

तस्वीर में ट्रम्प 6 महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं, जिनके चेहर ब्लर किए गए हैं।

कौन था जेफ्री एपस्टीन?

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी।

उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली।

उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है।

ट्रम्प का एपस्टीन से संबंध क्या था?

ट्रम्प और एपस्टीन दोनों 1980से 2000 तक दोस्त थे। दोनों एक ही सर्कल का हिस्सा थे। 2004 में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ और रिश्ता खत्म हो गया।

कई दस्तावेजों में ट्रम्प का नाम आता है, लेकिन कोई अपराध अभी तक साबित नहीं हुआ है। कई क्लाइंट लिस्ट वाली अफवाहों पर अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है।

2024 में जारी 950 पेज के कोर्ट रिकॉर्ड में ट्रम्प का नाम आने पर भी उन्हें किसी गलत काम के लिए दोषी नहीं ठहराया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments