Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडसुशांत केस में जेल से जमानत मिलने पर रिया चक्रवर्ती ने किया...

सुशांत केस में जेल से जमानत मिलने पर रिया चक्रवर्ती ने किया ‘नागिन डांस’, बोलीं- ‘वो पल जिंदगी भर याद रहेगा…’


Last Updated:

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने 28 दिन जेल में बिताए. हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जेल में नागिन डांस किया. मार्च 2025 में CBI ने रिया को क्लीन चिट दे दी है.

सुशांत केस में जेल से जमानत मिलने पर रिया ने किया ‘नागिन डांस’, कहा- वो पल...रिया चक्रवर्ती NCB की कार्रवाई के बाद लगभग 28 दिन जेल में रही थीं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती रातोंरात सुर्खियों में छा गईं. सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए गए. सुशांत केस के साथ उन दिनों वह ड्रग केस में भी फंसी और इन आरोपों के बीच उन्होंने 28 दिन जेल में बिताए. जेल में रहने के दौरान उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. उनदिनों को भूल पाना िया ही नहीं उनके परिवार के लिए मुश्किल है. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि उन्होंने जेल में नागिन डांस किया था.

रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में एनडीटीवीसे बात करते हुए अपनी जेल की यादें और परिवार पर पड़े गहरे असर को शेयर किया. उन्होंने बताया कि जेल में बिताए 28 दिनों में उन्होंने सह-कैदियों के साथ मानवीय रिश्तों का महत्व समझा और बेल मिलने पर उनके लिए ‘नागिन डांस’ किया.

जेल में किया नागिन डांस

रिया सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई के बाद लगभग 28 दिन जेल में रहीं. उन्होंने कहा, ‘जेल में जब मेरी जमानत की खबर आई तो कैदियों ने मुझसे डांस करने को कहा. मैंने सोचा, शायद फिर कभी उनसे न मिल पाऊं. अगर मैं उन्हें एक पल की खुशी दे सकती हूं तो क्यों नहीं. इसलिए मैंने नागिन डांस किया.’

परिवार पर पड़ा गहरा असर

रिया ने माना कि यह केस न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके परिवार के लिए भी बहुत भारी रहा. उन्होंने कहा, ‘लोग कहते थे कि वो तुम्हारी वजह से नहीं रहे. मुझे पता था मैंने कुछ गलत नहीं किया. लेकिन जब CBI ने क्लीन चिट दी, तब भी मैं खुश नहीं हो पाई. खुशी सिर्फ इस बात की थी कि मेरे माता-पिता की इज्जत बच गई. मगर हम अब पहले जैसे बेफिक्र परिवार नहीं रहे.’

गम और गमगीन सफर

सुशांत की मौत के बाद रिया पर सवालों की बौछार हुई. रिया ने कहा कि उन्हें सुशांत की मौत का दुख मनाने का मौका भी नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, ‘हर कोई सोचता था कि केवल वे ही दुखी हैं और भूल गए कि जो व्यक्ति उनके सबसे करीब था, उसने सबसे बड़ा नुकसान झेला.’ हालांकि, अब रिया का कहना है कि उन्हें क्लोजर मिल गया है और वह आगे बढ़ चुकी हैं.

क्या है सुशांत सिंह राजपूत केस

14 जून 2020 को 34 साल के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे. इसके बाद पूरे देश में सनसनी मच गई. सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था. मामला ED, NCB और फिर CBI तक पहुंचा. एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक पर सुशांत को मारिजुआना सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था. हालांकि, बॉम्बे हाई कोर्ट ने एनसीबी के इस सिद्धांत को खारिज कर दिया और रिया को जमानत दे दी. मार्च 2025 में, सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत की मौत को आत्महत्या बताया और रिया को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

सुशांत केस में जेल से जमानत मिलने पर रिया ने किया ‘नागिन डांस’, कहा- वो पल…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments