Bihar Police Constable Result 2026 OUT: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस में 19,838 कॉन्स्टेबल (सिपाही) पदों की भर्ती का फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट आज जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से इसकी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, लिखित परीक्षा के बाद करीब 99,690 उम्मीदवारों को PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। PET में 79,932 उम्मीदवार उपस्थित हुए। दौड़ में असफलता और अन्य चरणों में 50,650+ उम्मीदवार आगे बढ़े। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट के आधार पर अंतिम चयन किया गया। कुल 45,611 उम्मीदवार अंतिम चरण में योग्य पाए गए।
फाइनल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “Results: Final Selection List of Candidates for the Post of Constable in Bihar Police (Advt. No. 01/2025)” लिंक पर क्लिक करें
- PDF फाइल ओपन होगी
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें
- PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
डायरेक्ट PDF लिंक: आधिकारिक साइट पर उपलब्ध Advt/Results-01-2025-Final-27-05-2026.pdf। (नोट: लिंक csbc.bihar.gov.in से ही काम करेगा)।
कैटेगरी-वाइज फाइनल कट-ऑफ (पुरुष/महिला)
जनरल कैटेगरी से करीब 7,603 उम्मीदवार चयनित हुए। अन्य कैटेगरी में EWS से 1983, SC से 3174, ST से 199, EBC से 3571 लोगों का चयन किया गया है। इसे इस प्रकार समझें :
- जनरल: पुरुष 76, महिला 72
- EWS: पुरुष 66, महिला 64
- SC: पुरुष 66, महिला 54
- ST: पुरुष 66, महिला 64
- EBC: पुरुष 68, महिला 62
- BC: पुरुष 72, महिला 68
- BC : महिला 64
- गृह रक्षक: 42 (दोनों के लिए)
कब से शुरू होगी ज्वाइनिंग
गौरतलब है कि, चयनित उम्मीदवारों को निर्देश है कि रिजल्ट पीडीएफ में अपने आवंटित जिले या बटालियन की जांच कर लें। अभ्यर्थियों की नियुक्ति और ज्वाइनिंग 20 जून 2026 से शुरू होकर 19 जुलाई 2026 तक चलेगी। अंतिम ज्वाइनिंग लेटर सौंपने से पहले सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से मेडिकल टेस्ट और चरित्र प्रमाण पत्र जांचा जाएगा।
ये भी पढ़ें –
UPSC CSE Prelims Answer Key OUT : यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें

