विजेता टीम के सदस्यों के साथ कुलपति प्रो.अमरपाल सिंह।
डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की टीम ने बेल्जियम में अंतरराष्ट्रीय टैक्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्लोबल टॉप-10 में जगह बनाई है। साथ ही टीम ने ‘बेस्ट मेमोरियल एप्लिकेंट्स’ का खिताब भी अपने नाम किया है।
.
इंटरनेशनल लॉ पर आधारित थी प्रतियोगिता बेल्जियम के ल्यूवेन शहर में आयोजित इस ‘इंटरनेशनल एंड यूरोपियन टैक्स मूट कोर्ट प्रतियोगिता’ का आयोजन केयू ल्यूवेन विश्वविद्यालय (बेल्जियम) और इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ फिस्कल डॉक्यूमेंटेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय कर कानून के जटिल विषयों पर आधारित थी।
एशिया की इकलौती विजेता
RMLNLU की चार सदस्यीय टीम में बीए एलएलबी फाइनल ईयर स्टूडेंट जाह्नवी, भावना, आरातिक और कनक शामिल रहे। टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट मेमोरियल एप्लिकेंट्स’ का पुरस्कार जीता। खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने वाली यह एशिया की एकमात्र टीम रही। टीम को 300 यूरो का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

