वॉशिंगटन डीसी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ट्रम्प और पुतिन हाथ मिलाते हुए।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अलास्का में मुलाकात की। उनके बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे मीटिंग हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारी बैठक बहुत सकारात्मक रही। हमने कई बिंदुओं पर सहमति जताई, लेकिन कोई डील नहीं हुई। कोई समझौता तभी होगा जब वह अंतिम रूप लेगा।
वहीं, पुतिन ने कहा कि उनके लिए रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी है। उन्होंने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुझाव दिया। अपनी बात कहने के बाद दोनों नेता तुरंत मंच से चले गए।
पुतिन शनिवार को करीब 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे। यहां उनका B-2 बॉम्बर से स्वागत किया गया। उनके रेड कार्पेट पर आते ही ट्रम्प ने तालियां बजाई। फिर पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।
पुतिन का अलास्का में B2 बॉम्बर से स्वागत:ट्रम्प की गाड़ी में बैठकर मीटिंग के लिए पहुंचे, यूक्रेन जंग पर करीब 3 घंटे बातचीत

ट्रम्प-पुतिन के मुलाकात की तस्वीरें…

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 2015 के बाद पहली बार अमेरिका पहुंचे।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन की अगवानी की और उनका ताली बजाकर स्वागत किया।

दोनों नेता ‘अलास्का 2025’ लिखे पोडियम पर खड़े होकर पोज दिया। उनके पीछे B2 बॉम्बर प्लेन और अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन खड़ा है।

व्हाइट हाउस में ट्रम्प और पुतिन के मुलाकात की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर पर ‘शांति के लिए’ मैसेज लिखा हुआ है।

मीटिंग से पहले दोनों नेताओं ने अपने डेलिगेशन के साथ तस्वीर खिंचाई।
ट्रम्प–पुतिन प्रेस ब्रीफिंग की 5 अहम बातें:
- ट्रम्प-पुतिन में 3 घंटे क्या बातचीत हुई, इसकी जानकारी नहीं।
- 12 मिनट चली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने किसी पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं दिया।
- ट्रम्प ने कहा कि बैठक में सकारात्मक रही, लेकिन अभी कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ।
- पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए उसकी असल वजह को खत्म करना जरूरी।
- पुतिन ने कहा कि अगर 2022 में ट्रम्प राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध नहीं होता।
ट्रम्प-पुतिन की बातचीत से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प-पुतिन के बीच जमीन की अदला-बदली पर भी बात
ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि पुतिन के साथ बैठक में जमीन की अदला-बदली और यूक्रेन की सुरक्षा पर बातचीत हुई।
हालांकि ट्रम्प ने इस पर ज्यादा डिटेल नहीं दिया। लेकिन उन्होंने कहा कि जिन पर हमने बातचीत की और जिन पर हम काफी हद तक सहमत हैं। वास्तव में, मुझे लगता है कि हम बहुत सी बातों पर सहमत हो गए हैं।
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प-पुतिन की मुलाकात पर अमेरिकी मीडिया का रिएक्शन
वॉशिंगटन पोस्ट- अलास्का समिट में ट्रम्प और पुतिन यूक्रेन में युद्धविराम तक नहीं पहुंचे
न्यूयॉर्क टाइम्स- ट्रम्प-पुतिन की अलास्का बैठक- यूक्रेन युद्ध पर कोई समझौता नहीं
CNN- ट्रम्प-पुतिन की बैठक बिना किसी ठोस समझौते के खत्म
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जंग रोकना अब जेलेंस्की पर निर्भर
ट्रम्प ने कहा कि सीजफायर डील की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से जेलेंस्की पर है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुतिन और जेलेंस्की के बीच बैठक तय की जाएगी।
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा-
अब यह जेलेंस्की पर निर्भर है कि वे इसे पूरा करें। मुझे लगता है कि अब तीनों के बीच एक बैठक तय होगी। जेलेंस्की, पुतिन और मैं

ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि कौन से मुद्दे समझौते में रुकावट डाल रहे हैं। उन्होंने पुतिन के साथ हुई मीटिंग को सफल बताया और इसे 10 में से 10 अंक दिए।
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- पुतिन से बातचीत बहुत अच्छी रही
डोनाल्ड ट्रम्प का फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी पुतिन से बातचीत बहुत अच्छी रही। ट्रम्प ने यह बातचीत अलास्का रवाना होने से पहले की। ट्रम्प ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनके रिश्ते हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं।
ट्रम्प ने कहा कि यह अच्छी बात है कि जब दो बड़ी ताकतें साथ मिलकर काम करती हैं। खासकर जब वे परमाणु संपन्न हों। हम दुनिया में नंबर एक हैं और वे दूसरे नंबर पर हैं। ट्रम्प ने पुतिन से हुई बातचीत की ज्यादा जानकारी नहीं दी।
01:03 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका के पूर्व राजदूत बोले- ट्रम्प को ‘जीरो’ मिला
ट्रम्प और पुतिन की मीटिंग के बाद बीबीसी से बात करते हुए नाटो में अमेरिका के पूर्व राजदूत डगलस ल्यूट ने कहा कि ट्रम्प को पुतिन से बातचीत में कुछ भी नहीं मिला।
ल्यूट ने कहा-
पुतिन का अंतर्राष्ट्रीय अलगाव अब खत्म हो गया है। उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बड़े मंच पर बड़े व्यक्ति के रूप में देखा गया। उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ, रेड कार्पेट बिछा, ट्रम्प की कार की सवारी मिली… यह सब पुतिन के पक्ष में गया।

उन्होंने आगे कहा, “बदले में ट्रम्प को क्या मिला? कुछ नहीं… हमने बहुत कम हासिल किया। हम अभी यूक्रेन में शांति समझौते के करीब भी नहीं हैं। बल्कि पहले की तुलना में और दूर हो सकते हैं।”
12:51 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पत्रकारों से बात करने नहीं रुके ट्रम्प
ट्रम्प वॉशिंगटन डी.सी. लौटते समय एयरफोर्स वन में सवार हुए और पत्रकारों से बात करने के लिए नहीं रुके, जैसा कि वे अक्सर यात्रा के दौरान करते हैं।
पुतिन के साथ हुए संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भी उन्होंने प्रेस के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। पुतिन ने भी कोई सवाल नहीं लिया।

प्लेन में बैठने से पहले अभिवादन करते राष्ट्रपति ट्रम्प।
12:33 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प भी अलास्का से रवाना हुए
पुतिन के बाद ट्रम्प भी अलास्का से रवाना हो चुके हैं। उनका एयरफोर्स वन विमान वॉशिंगटन वापस जा रहा है। वे अलास्का में लगभग 6 घंटे रहे।
12:25 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
मॉस्को रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन
पुतिन मॉस्को रवाना हो चुके हैं। उनका विमान अब एंकोरेज में स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडोर्फ-रिचर्डसन से उड़ान भर चुका है। पुतिन और ट्रम्प के बीच हुई मीटिंग में सीजफायर का ऐलान नहीं हो पाया।
12:22 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
प्लेन में सवार हुए पुतिन
रूसी राष्ट्रपति पुतिन को ट्रम्प के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के एक घंटे से भी कम समय बाद विमान में सवार होते देखा गया। पुतिन सिर्फ 5 घंटे पहले अलास्का पहुंचे थे। यहां उन्होंने ट्रम्प के साथ यूक्रेन जंग को लेकर करीब 3 घंटे मीटिंग की। अब जल्द ही वो मॉस्को रवाना हो सकते हैं।
12:20 AM16 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन ने सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि दी
अलास्का से रवाना होने से पहले पुतिन ने एंकरेज में फोर्ट रिचर्डसन मेमोरियल कब्रिस्तान में सोवियत सैनिकों की कब्रों पर फूल चढ़ाए।
क्रेमलिन की तरफ जारी वीडियो में पुतिन को घुटनों के बल बैठकर कब्र पर फूल चढ़ाते नजर आए।
क्रेमलिन ने कहा कि ये कब्रें उन सोवियत पायलटों और नाविकों को श्रद्धांजलि हैं जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका से सोवियत संघ तक उपकरण लाते समय मारे गए थे।
11:51 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका के पूर्व NSA बोले- पुतिन की जीत हुई
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक में पुतिन जीत गए। उन्होंने बताया कि ट्रम्प को इस मीटिंग से कुछ ज्यादा हासिल नहीं हुआ।
बोल्टन ने कहा कि पुतिन ने संबंधों को फिर से स्थापित करने में काफी प्रगति की, जो उनका मकसद था। पुतिन ने अपने देश को प्रतिबंधों से बचा लिया और सीजफायर का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने यह भी बताया कि अगली बैठक तय नहीं है और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को इस बारे में पहले कुछ नहीं बताया गया था। कुल मिलाकर पुतिन ने वह सब हासिल कर लिया जो वह चाहते थे।
11:50 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- ट्रम्प होते तो जंग नहीं होती
पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर 2022 में डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन में युद्ध नहीं होता। उन्होंने कहा कि ट्रम्प पहले ऐसा कहते रहे हैं और वह भी ऐसा मानते हैं। पुतिन ने बताया कि 2022 में उन्होंने बाइडेन को समझाने की कोशिश की थी कि मामले को बढ़ने से रोका जाए। अब ट्रम्प के साथ इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए हम यूक्रेन में जंग रोक सकते हैं। यह जितनी जल्दी हो सके, उतना ही बेहतर होगा।
11:44 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- यूरोपी नेता शांति वार्ता में हस्तक्षेप न करें
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं को शांति को लेकर हो रही बातचीत में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि यूक्रेन और यूरोपीय देश इसे समझेंगे और कोई बाधा नहीं डालेंगे। वे इस प्रगति को रोकने के लिए पर्दे के पीछे साजिश की कोशिश नहीं करेंगे।”
11:43 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- जेलेंस्की को फोन कर जानकारी दूंगा
ट्रम्प ने कहा कि अलास्का में रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत के बाद उन्हें कई फोन कॉल करने हैं। इनमें नाटो, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और बाकी नेता शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं कुछ कॉल शुरू करने वाला हूं और उन्हें बताऊंगा कि क्या हुआ।”
11:22 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन ने अगली मीटिंग मॉस्को में करने का सुक्षाव दिया
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगली मुलाकात के लिए मास्को का सुझाव दिया। उन्होंने यह बात अंग्रेजी में कही। ट्रम्प ने कहा कि यह फैसला लोगों को पसंद नहीं आएगा और कुछ आलोचना भी होगी, लेकिन उन्होंने पूरी तरह इसे नकारा नहीं। ट्रम्प ने कहा कि यह हो सकता है।

11:20 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- पुतिन के साथ हमेशा अच्छा रिश्ता रहा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि उनका पुतिन के साथ हमेशा से अच्छा संबंध रहा है, लेकिन 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस के हस्तक्षेप की जांच के कारण इसमें रुकावट आई। ट्रम्प ने बताया कि उनके बीच कई कठिन और कई अच्छे बैठकें हुईं।
11:20 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- समझौते के लिए सभी की सहमति जरूरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि उनकी और पुतिन की बैठक बहुत काम की रही और इसमें कुछ प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि वह नाटो सहयोगियों और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित अन्य लोगों को भी शामिल करेंगे।
ट्रम्प ने कहा कि आखिरी समझौता इन्हीं लोगों पर निर्भर करेगा और उन्हें इसे मंजूरी देनी होगी। उन्होंने दोहराया कि जब तक सभी सहमत नहीं होंगे, तब तक कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन अब ‘बड़ी प्रगति’ हुई है।

11:17 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर सहमत
पुतिन ने कहा कि वह मानते हैं कि यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह ट्रम्प की इस सोच से सहमत हैं और इस पर काम करने के लिए तैयार हैं। पुतिन ने आशा जताई कि जो समझौता वे करेंगे, वह यूक्रेन में शांति लाने के लिए मददगार साबित होगा।
11:17 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- ट्रम्प रूस के हित भी समझते हैं
पुतिन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन और यूरोपीय देश शांति प्रक्रिया में रुकावट नहीं डालेंगे। उन्होंने ट्रम्प को उनके अच्छे इरादों के लिए शुक्रिया कहा। पुतिन ने कहा कि दोनों तरफ के नेताओं को रिजल्ट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रम्प अपने देश की भलाई को महत्व देते हैं, लेकिन रूस के हितों को भी समझते हैं।
11:16 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- यूक्रेन जंग की वजह को खत्म करना जरूरी
पुतिन ने कहा कि उनकी बातचीत का मुख्य मुद्दा यूक्रेन में चल रही जंग थी। स्थायी और लंबे समय तक चलने वाला समझौता करने के लिए जंग की अहम वजहों को खत्म करना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने साफ नहीं बताया कि वे किस वजहों की बात कर रहे हैं।
11:10 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- टकराव छोड़ बातचीत करने का समय आया
पुतिन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों से अमेरिका और रूस के बीच कोई समिट नहीं हुआ है, और दोनों देशों के रिश्ते शीत युद्ध के बाद से अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। लेकिन अब टकराव छोड़कर बातचीत की ओर बढ़ने का समय आ गया है।पुतिन ने यह भी कहा कि वह और ट्रम्प कई बार फोन पर खुलकर बात कर चुके हैं। इसके अलावा, ट्रम्प के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने भी इस दौरान बातचीत का सिलसिला जारी रखा है।
11:09 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन बोले- रूस और अमेरिका पड़ोसी हैं
पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस भले ही महासागरों से अलग हैं, फिर भी बहुत करीब के पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच की दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर है, इसलिए वे सच में पड़ोसी हैं। पुतिन ने कहा कि आज सुबह उन्होंने हवाई अड्डे पर ट्रम्प से हाथ मिलाया, तो उन्होंने उनसे ‘नमस्ते पड़ोसी कहा।’
इसके बाद पुतिन ने अलास्का का इतिहास याद किया, जो 158 साल पहले रूस का हिस्सा था। उन्होंने अमेरिकी राज्य में अब भी मौजूद रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्चों का जिक्र करते हुए कहा कि यह साझा विरासत दोनों देशों के बीच बराबरी और आपसी फायदे वाले रिश्ते को फिर से मजबूत करने में मदद कर सकती है।
11:03 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन ने सवालों के जवाब देना शुरू किया
राष्ट्रपति पुतिन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की। आमतौर पर जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति किसी विदेशी नेता की मेजबानी करता है, तो जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से होती है और उसके बाद मेहमान नेता बोलते हैं। लेकिन आज एंकरेज में, प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने की, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प वहीं मौजूद थे।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समय से लगभग आधे घंटे पहले हो रही है। ट्रम्प ने पुतिन की ओर इशारा किया और उन्हें पहले बोलने का मौका दिया।

11:02 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प और पुतिन के बीच यह सातवीं मुलाकात
पुतिन और ट्रम्प के बीच यह सातवीं मुलाकात है। इससे पहले ट्रम्प के पहले कार्यकाल (2017-2021) में दोनों नेता छह बार विदेशों में मिले थे, जिनमें हैम्बर्ग (जर्मनी), दा नांग (वियतनाम), हेलसिंकी (फिनलैंड), ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), और ओसाका (जापान) शामिल है।
11:01 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
7 साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब दिए हुए 7 साल हो गए हैं। आखिरी बार ऐसा हेलसिंकी (फिनलैंड) में हुआ था। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में दखल के मामले पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की बजाय पुतिन का पक्ष लिया था।
इसके बाद, 2021 में जब तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जिनेवा में पुतिन से मुलाकात की, तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस अकेले करने का फैसला किया था।
10:56 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
थ्री ऑन थ्री फॉर्मेट में हुई ट्रम्प-पुतिन की बातचीत
अमेरिका और रूसी डेलीगेशन के बीच ‘थ्री ऑन थ्री’ फॉर्मेट में बातचीत हुई। पुतिन के साथ बातचीत में विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव थे। जबकि ट्रम्प के साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ थे।

10:55 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
अमेरिका और रूस के डेलिगेशन के बारे में जानिए…
बैठक में ट्रम्प और पुतिन दोनों अपने-अपने डेलिगेशन के साथ हैं।
रूसी डेलीगेशन
- सर्गेई लावरोव: रूसी विदेश मंत्री। 21 साल से रूस के विदेश मंत्री हैं।
- यूरी उशाकोव: पुतिन के विदेश नीति सलाहकार, पहले अमेरिका में राजदूत थे।
- आंद्रेई बेलौसोव: रक्षा मंत्री। पहले पुतिन के आर्थिक सलाहकार थे।
- एंटोन सिलुआनोव: रूसी वित्त मंत्री। बजट तैयार करते हैं जिसमें 1/3 हिस्सा सेना पर खर्च होता है।
- किरिल दिमित्रीव: विदेशी निवेश पर पुतिन के विशेष दूत, अमेरिका-रूस संबंधों के अहम व्यक्ति।
अमेरिकी डेलीगेशन
- मार्को रुबियो: विदेश मंत्री। सरकार में पुतिन के सबसे बड़े आलोचक माने जाते हैं।
- स्कॉट बेसेंट: वित्त मंत्री। यूक्रेन के साथ खनिज डील में बड़ी भूमिका थी।
- हॉवर्ड लुटनिक: वाणिज्य मंत्री। भारत को रूसी हथियार की खरीद बंद करने को कहा था।
- जॉन रैटक्लिफ: CIA चीफ। मार्च में यूक्रेन के साथ इंटेलिजेंस शेयरिंग रोकी ताकि बातचीत हो सके।
- स्टीव विटकॉफ: ट्रम्प के खास दोस्त और शांति वार्ता के दूत। पुतिन से कई बार मुलाकात कर चुके हैं।
- पीट हेगसेथ: रक्षा मंत्री। कह चुके हैं कि यूक्रेन को अब अपनी जमीन वापस मिलना नामुमकिन है।
- जनरल डैन केन: ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष। रूस को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं।
नोट- यूक्रेन के लिए ट्रम्प के विशेष दूत, कीथ केलॉग डेलीगेशन में शामिल नहीं हैं।
10:55 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 10 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर रेड बिछाकर उनका स्वागत किया गया। ट्रम्प ने उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके बाद पुतिन, ट्रम्प की कार में बैठकर यूक्रेन जंग पर मीटिंग के लिए रवाना हो गए।
पुतिन इससे पहले आखिरी बार 2015 में UN महासभा (UNGC) की बैठक में शामिल होने लिए अमेरिका आए थे। तब यहां उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से बातचीत की थी।
पुतिन और ओबामा की मुलाकात काफी तनावपूर्ण रही थी, क्योंकि ओबामा ने पूर्वी यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को लेकर पुतिन की तीखी आलोचना की थी।
10:54 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
पुतिन के लिए अलास्का में रेड कार्पेट बिछाया गया
ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात के लिए अलास्का के एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर खास इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डे के रनवे पर रेड कार्पेट बिछाया गया है, जिस पर दोनों नेता चलकर एक मंच तक जाएंगे। इस मंच पर “ALASKA 2025” लिखा हुआ है।
रेड कार्पेट के पास चार F-22 रैप्टर फाइटर जेट खड़े किए गए हैं। ये विमान उन स्क्वाड्रनों का हिस्सा हैं, जिनका काम अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले रूसी विमानों को रोकना है।
10:54 PM15 अगस्त 2025
- कॉपी लिंक
ट्रम्प-पुतिन को खतरे से बचाने के लिए खास इंतजाम
ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेताओं को किसी भी खतरे या जासूसी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
दोनों देशों के कई सुरक्षा कर्मी और सैनिक एंकरेज पहुंच गए हैं। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस इसकी मुख्य जिम्मेदारी संभाल रही है और पुतिन की सुरक्षा टीम के साथ मिलकर काम कर रही है।
शुक्रवार सुबह एक स्पेशल मिलिट्री प्लेन, जिसमें रडार लगा है, एंकरेज के एयरपोर्ट से उड़ा। यह विमान हवा में आने वाले खतरों, जैसे मिसाइल या अन्य विमानों का पता लगा सकता है।
दोनों देशों की टीमें नेताओं को सुरक्षित रखने के लिए साथ काम कर रही हैं, लेकिन जासूसी रोकने के लिए भी सावधानी बरती जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिका और रूस की खुफिया एजेंसियों के बीच भरोसा नहीं है।
पुतिन की टीम जासूसी से बचने के लिए ऐसे फोन और कंप्यूटर ला सकती है, जिन्हें बाद में फेंक दिया जाता है।

