Thursday, May 14, 2026
Homeविदेशट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ हर हाल में जंग जीतेंगे: वे...

ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ हर हाल में जंग जीतेंगे: वे समझौता करेंगे या तबाह हो जाएंगे; अमेरिका ने युद्ध में 29 अरब डॉलर खर्च किए


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी जंग अमेरिका हर हाल में जीतेगा। चीन रवाना होने से पहले उन्होंने कहा, “ईरान या तो समझौता करेगा या फिर तबाह हो जाएगा।”

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के पास हालात संभालने के लिए हर विकल्प मौजूद है। उन्होंने बताया कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बातचीत में ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर भी चर्चा होगी। हालांकि, व्यापार बैठक का मुख्य मुद्दा रहेगा।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 74 दिनों की जंग में अब तक कम से कम 29 अरब डॉलर खर्च किए हैं। यह रकम सिर्फ हथियारों और सैन्य उपकरणों पर खर्च हुई है। इसमें सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान का खर्च शामिल नहीं है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कांग्रेस से अतिरिक्त रक्षा बजट की मांग की। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ताकतवर सैन्य शक्ति बने रहने के लिए अमेरिका को 1.5 लाख करोड़ डॉलर की जरूरत है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाउस कमेटी की सुनवाई के दौरान ईरान जंग में हुए खर्च की जानकारी दी और अतिरिक्त फंड की मांग की।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाउस कमेटी की सुनवाई के दौरान ईरान जंग में हुए खर्च की जानकारी दी और अतिरिक्त फंड की मांग की।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. अमेरिका-ईरान तनाव से तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: शांति वार्ता अटकने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा तेजी आई। ब्रेंट क्रूड 107.68 डॉलर प्रति बैरल और WTI 101.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

2. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को 500KM का ‘ऑपरेशन जोन’ बताया: ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा कि अब होर्मुज स्ट्रेट सिर्फ समुद्री रास्ता नहीं, बल्कि 500 किलोमीटर तक फैला ऑपरेशन एरिया माना जाएगा।

3. रिपोर्ट- पाकिस्तान ने ईरानी विमानों को अपने एयरबेस पर जगह दी: CBS न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया कि पाकिस्तान ने अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी सैन्य विमानों को नूर खान एयरबेस पर पार्किंग की अनुमति दी।

4. इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 4 हवाई हमले किए: इजराइल ने लेबनान के नबातियेह क्षेत्र के जेबचीत कस्बे पर लगातार 4 एयरस्ट्राइक कीं। मस्जिद के आसपास भी हमला हुआ और बाद में तोपों से गोलाबारी की गई।

5. अमेरिका ऑयल रिजर्व से 5.33 करोड़ बैरल तेल रिलीज करेगा: ट्रम्प प्रशासन ने बढ़ती तेल कीमतों और सप्लाई संकट के बीच अमेरिकी स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व से 5.33 करोड़ बैरल कच्चा तेल जारी करने का फैसला किया। यह तेल ऊर्जा कंपनियों को लोन के रूप में दिया जाएगा।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:33 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- चीन के साथ रिश्ते बेहद मजबूत

ईरान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक को लेकर ज्यादा चिंता नहीं दिखाई जा रही है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान का मानना है कि यह अमेरिका और चीन के बीच का द्विपक्षीय मामला है और इससे ईरान-चीन संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा है कि अमेरिका, ईरान और चीन के मजबूत रिश्तों को प्रभावित नहीं कर सकता।

ईरान का कहना है कि चीन के साथ उसका रिश्ता बेहद मजबूत, रणनीतिक और स्वतंत्र है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से साझेदारी बनी हुई है।

ईरान और चीन ने साल 2020 में 25 साल की रणनीतिक साझेदारी समझौता किया था। इसमें राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और मध्य पूर्व क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं।

05:22 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान में युद्ध से प्रभावित 80% इलाकों की मरम्मत पूरी

ईरान की राजधानी तेहरान में युद्ध से प्रभावित करीब 80% इलाकों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। सरकारी मीडिया आईआरआईबी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

तेहरान के उप-गवर्नर सैय्यद कमालुद्दीन मिर्जाफरियन ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में तेहरान प्रांत की 60 हजार से ज्यादा रिहायशी इमारतें प्रभावित हुई थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध में ईरान को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 270 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

युद्ध के दौरान कई पुल, बंदरगाह, रेलवे नेटवर्क, विश्वविद्यालय, रिसर्च सेंटर, बिजली संयंत्र और वाटर प्यूरिफिकेशन प्लांट निशाना बने। इसके अलावा बड़ी संख्या में अस्पताल, स्कूल और आम लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त या तबाह हुए।

05:11 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्स बोले- ट्रम्प की मैडमैन इमेज से मुश्किलें बढ़ रहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विदेश नीति और बयानों को लेकर एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए हैं।

सेंटर फॉर इंटरनेशनल गवर्नेंस इनोवेशन के सीनियर रिसर्चर इनार टैंगेन ने कहा कि ट्रम्प का रवैया काफी बदलता रहता है। कभी वह चाहते हैं कि चीन ईरान पर दबाव डाले, तो कभी कहते हैं कि इसकी जरूरत नहीं है।

अल जजीरा से बातचीत में टैंगेन ने कहा कि ट्रम्प फिलहाल कुछ बड़ी राजनीतिक सफलताएं हासिल करना चाहते हैं, क्योंकि होर्मुज में जारी तनाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि ट्रम्प की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अगले पल वह क्या करेंगे, यह कोई नहीं जानता। टैंगेन के मुताबिक, ट्रम्प की मैडमैन यानी अप्रत्याशित नेता वाली छवि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति में उनकी मदद नहीं कर रही है।

05:01 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

हंगरी की एयरलाइन ने इजराइल के लिए सर्विस बहाल की

हंगरी की एयरलाइन विज एयर ने घोषणा की है कि वह 28 मई से तेल अवीव के लिए अपनी उड़ानें फिर शुरू करेगी।

एयरलाइन ने कहा कि यह फैसला इजराइल को फिर से यूरोप के कई शहरों से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

ईरान के समय विज एयर समेत कई विदेशी एयरलाइनों ने इजराइल के लिए उड़ानें रोक दी थीं। हालांकि अब युद्धविराम लागू होने के बाद कुछ एयरलाइंस धीरे-धीरे सेवाएं बहाल कर रही हैं।

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट स्थित कंपनी ने कहा कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय अधिकारियों, एविएशन एजेंसियों और सुरक्षा संस्थाओं के साथ लगातार बातचीत के बाद लिया गया है।

04:51 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- होर्मुज से 11 भारतीय जहाज गुजरने की इजाजत दी

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि ईरान ने होर्मुज से 11 भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत दी है और कुछ अन्य जहाजों पर भी काम चल रहा है। दूसरे देशों के लिए ऐसा नहीं किया गया।

ब्रिक्स को लेकर उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने ब्रिक्स अध्यक्ष के रूप में निष्पक्ष रवैया अपनाया है। ईरान चाहता है कि भारत की मेजबानी में होने वाला ब्रिक्स सम्मेलन सफल हो और दुनिया को यह संदेश न जाए कि ब्रिक्स देशों में मतभेद हैं।

सैन्य ताकत पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास अत्याधुनिक हथियार नहीं हैं, लेकिन ईरानी मिसाइलों ने अमेरिका और इजराइल को हराया है। उन्होंने अमेरिका पर गंभीर कूटनीति नहीं करने का आरोप भी लगाया।

04:35 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज संकट से यूरोप में जेट फ्यूल संकट

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा है कि यूरोप को मिडिल ईस्ट से मिलने वाले जेट फ्यूल की सप्लाई में भारी गिरावट आई है और उसकी भरपाई अभी नहीं हो पा रही है।

IEA की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च में यूरोप को रोजाना करीब 3 लाख 30 हजार बैरल जेट फ्यूल मिल रहा था, लेकिन अप्रैल में यह घटकर सिर्फ 60 हजार बैरल प्रतिदिन रह गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान जंग और होर्मुज के लगभग बंद होने से खाड़ी देशों से सप्लाई प्रभावित हुई है।

IEA के अनुसार, यूरोप जैसे इलाकों को गर्मियों में ईंधन की कमी से बचने के लिए कम से कम 80% सप्लाई की भरपाई करनी चाहिए। लेकिन अप्रैल में यूरोप सिर्फ मार्च के मुकाबले 70% जेट फ्यूल ही जुटा पाया।

04:07 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों से अब तक 2,896 लोगों की मौत

लेबनान पर इजराइली हमले फिर शुरू होने के बाद अब तक कम से कम 2,896 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार जारी हवाई हमलों से देश में हालात बेहद खराब बने हुए हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मरने वालों में 200 से ज्यादा बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 8,824 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

03:52 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि ईरान अमेरिका-इजराइल संघर्ष में किसी भी शांति पहल का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि पहले मिस्र, कतर और ओमान भी मध्यस्थ की भूमिका निभा चुके हैं।

पाकिस्तान की पहल पर उन्होंने कहा, मध्यस्थ सिर्फ बातचीत को आसान बनाता है, वह खुद बातचीत नहीं करता। पाकिस्तान एक पहल लेकर आया और हमने उसका स्वागत किया।

भारत की भूमिका पर गरीबाबादी ने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। भारत जो भी पहल करेगा, हम उसका स्वागत करेंगे।

03:34 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका से समझौते के लिए चीन की गारंटी चाहता है ईरान

ईरान अब अमेरिका के साथ भविष्य में होने वाले किसी भी शांति समझौते के लिए चीन से गारंटी चाहता है।

ईरानी सरकार लगातार चीन को अपना रणनीतिक साझेदार और करीबी दोस्त बता रही है। दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

चीन में ईरान के राजदूत अब्दोलरेजा रहमानी फजली ने हाल ही में कहा कि अगर अमेरिका के साथ कोई समझौता होता है, तो उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उठाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे समझौते में बड़ी शक्तियों की गारंटी जरूरी होगी और खास तौर पर चीन और रूस का नाम लिया।

रहमानी फजली के मुताबिक, चीन की जो स्थिति ईरान और क्षेत्र के दूसरे देशों के लिए है, उसे देखते हुए बीजिंग किसी भी समझौते का गारंटर बन सकता है।

03:13 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अब पीछे हटने की कोई गुजाइश नहीं

ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के साथ जंग के बाद अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है।

मशहद से बयान देते हुए उन्होंने कहा कि ईरान की सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि अमेरिका के साथ युद्धविराम काफी कमजोर है।

अकरमी निया ने बताया कि होर्मुज के पश्चिमी हिस्से पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी का कंट्रोल है, जबकि पूर्वी हिस्से की जिम्मेदारी ईरान की रेगुलर नौसेना संभाल रही है।

उन्होंने दावा किया कि ईरानी सेना ने दुश्मन को उसके किसी भी मकसद में सफल नहीं होने दिया। युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मौजूद कई इक्विपमेंट तबाह कर दिए गए।

हालांकि उन्होंने किसी खास घटना का डिटेल नहीं दिया, लेकिन कहा कि नए अमेरिकी हथियारों को होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अकरमी निया ने ईरान की सैन्य ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि दुश्मन ने ईरान की क्षमताओं का सही अंदाजा नहीं लगाया था।

02:56 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

20 लाख बैरल तेल लेकर ओमान पहुंचा चीनी सुपरटैंकर

चीन का एक बड़ा तेल टैंकर होर्मुज पार कर गया है। जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, युआन हुआ हू नाम का यह सुपरटैंकर इराक से लगभग 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा था।

फिलहाल यह जहाज ओमान की खाड़ी के पास लंगर डाले खड़ा है। इसी इलाके में अमेरिकी नौसेना ने ईरानी जहाजों पर निगरानी और नाकेबंदी बढ़ा रखी है।

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यह तीसरा मौका है जब किसी चीनी तेल टैंकर ने इस अहम समुद्री रास्ते को पार किया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में ईरान ने होर्मुज पर अपना कंट्रोल और सख्त कर दिया है। साथ ही इराक और पाकिस्तान के साथ तेल और LNG सप्लाई को लेकर समझौते भी किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे देश भी ऐसे समझौतों की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

चीनी सुपरटैंकर युआन हुआ हू।

चीनी सुपरटैंकर युआन हुआ हू।

02:44 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रहा

जंग का असर अब ईरान की अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। बढ़ती महंगाई और कमजोर होती अर्थव्यवस्था ईरान के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।

होर्मुज संकट की वजह से दुनिया भर में तेल और ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ा है। लेकिन दूसरी तरफ खुद ईरान की आर्थिक हालत भी लगातार खराब हो रही है।

देश में खाने-पीने की चीजों, दवाइयों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। युद्ध से उद्योगों को नुकसान पहुंचा है, जिससे बड़े पैमाने पर नौकरियां गई हैं और कई कारोबार बंद हो गए हैं। लंबे समय तक इंटरनेट बंद रहने से भी व्यापार और आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है।

ब्रैंडाइस यूनिवर्सिटी से जुड़े ईरानी अर्थशास्त्री हादी कहलजादेह ने कहा कि युद्ध और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी की आर्थिक कीमत ईरान के लिए बहुत बड़ी है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ईरान कई दशकों से प्रतिबंधों और आर्थिक दबाव का सामना करता आया है, इसलिए देश में हालात के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता अभी भी मौजूद है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का अनुमान है कि अगले एक साल में ईरान की अर्थव्यवस्था करीब 6% तक सिकुड़ सकती है।

02:28 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट बोले- चीन ईरान जंग खत्म करने में रोल निभा सकता है

चीन और ग्लोबलाइजेशन सेंटर के अध्यक्ष हेनरी वांग ने कहा है कि चीन अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

अल जजीरा से बातचीत में वांग ने कहा कि होर्मुज में लगी कड़ी पाबंदियों को हटाना अमेरिका और चीन दोनों के हित में है। चीन की लगभग 40% तेल इसी रास्ते आता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान दोनों ही इस लंबे संघर्ष से थक चुके हैं, लेकिन दोनों को सम्मानजनक तरीके से बाहर निकलने का रास्ता चाहिए।

हेनरी वांग के मुताबिक, चीन ऐसा रास्ता देने की कोशिश कर रहा है जिससे शांति बहाल हो सके। जरूरत पड़ने पर चीन इस युद्ध को खत्म कराने के लिए अच्छा मध्यस्थ साबित हो सकता है।

02:09 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रूस का आरोप- अमेरिका ऊर्जा बाजार पर कब्जा चाहता है

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका पर दुनिया के एनर्जी मार्केट पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

लावरोव ने कहा कि ट्रम्प प्रशासन रूसी एनर्जी कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से बाहर करना चाहता है। उन्होंने खास तौर पर रूस की बड़ी तेल कंपनियों लुकोइल और रोसनेफ्ट का नाम लिया।

RT इंडिया को दिए इंटरव्यू में लावरोव ने कहा, अमेरिका ने ऐसी नीतियां बनाई हैं जिनका मकसद ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर प्रभुत्व कायम करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका दुनिया के सभी बड़े तेल और गैस सप्लाई रास्तों को अपने कंट्रोल में लेना चाहता है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

01:51 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी ड्रोन हमले के बाद UAE के टैंकर से तेल लीक

UAE की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) से जुड़े एक तेल टैंकर पर पिछले हफ्ते ईरानी ड्रोन हमला हुआ था। इसके बाद ओमान के समुद्री इलाके में जहाज से तेल लीक हो गया।

कंपनी के मुताबिक, टैंकर MV बराकाह से बंकर फ्यूल समुद्र में फैल गया। फिलहाल यह जहाज ओमान के तट के पास लंगर डाले हुए है। ADNOC ने कहा कि जहाज पर मौजूद किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

UAE के राष्ट्रपति सलाहकार अनवर गरगाश ने 4 मई को हुए इस हमले को समुद्री डकैती बताया है।

01:45 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- हमारे पड़ोसियों ने अपनी जीमन हमले के लिए ईरान को दी

दिल्ली में ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि ईरान ने किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं किया है, लेकिन कुछ देशों ने अपनी जमीन अमेरिका को इस्तेमाल करने के लिए दी है।

उन्होंने कहा कि हजारों बार उन इलाकों से ईरान पर हमले किए गए। हमने हर हमले का रिकॉर्ड तैयार किया है और 500 पन्नों की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र को सौंपी है। हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते।

12:58 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी ड्रोन हमले के बाद ओमान तट पर तेल रिसाव

UAE की सरकारी तेल कंपनी ADNOC से जुड़े एक तेल टैंकर से ओमान के तट के पास तेल रिसाव हुआ है। यह घटना पिछले हफ्ते हुए ईरानी ड्रोन हमले के बाद सामने आई।

रॉयटर्स के मुताबिक, ADNOC लॉजिस्टिक्स एंड सर्विसेज के प्रवक्ता ने कहा कि हमले के कारण जहाज से थोड़ी मात्रा में बंकर फ्यूल समुद्र में लीक हो गया।

प्रभावित टैंकर ‘एमवी बराका’ अभी भी ओमान के तट के पास खड़ा है। कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय अधिकारियों और विशेषज्ञ टीमों के साथ मिलकर स्थिति संभाल रही है।

12:03 PM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प चीन पहुंचे, शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन की राजधानी बीजिंग पहुंच गए हैं। यहां वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अहम बैठक करेंगे।

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेताओं के बीच यह मुलाकात गुरुवार और शुक्रवार को होगी। 2017 के बाद ट्रम्प का यह पहला चीन दौरा है।

बैठक में व्यापार, ताइवान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध जैसे बड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…

11:47 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान और अजरबैजान के विदेश मंत्रियों में बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अजरबैजान के विदेश मंत्री जेयहुन बायरामोव से फोन पर बात की।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों और क्षेत्र के ताजा हालात पर चर्चा की। बातचीत में अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से जुड़े कूटनीतिक प्रयासों पर भी बात हुई।

अजरबैजान ने संघर्ष के दौरान ईरान को मानवीय सहायता दी है और शांति कोशिशों में सहयोग की पेशकश भी की है।

11:03 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

UAE ने हिजबुल्लाह के 21 लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाया

UAE ने हिजबुल्लाह से कथित संबंधों के आरोप में 21 लेबनानी लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी वाम के मुताबिक, इनमें 16 लेबनानी नागरिक और UAE में मौजूद पांच संगठन शामिल हैं।

UAE का आरोप है कि ये लोग और संगठन उन समूहों की मदद कर रहे थे जिन्हें आतंकी संगठन घोषित किया गया है।

सरकार ने देश की सभी रेगुलेटरी एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर इन लोगों और संस्थाओं की पहचान करें और उनकी संपत्तियां फ्रीज करने समेत जरूरी कार्रवाई करें।

10:30 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांस बोला- नए ऑयल रिजर्व जारी करने का प्लान नहीं

फ्रांस ने कहा है कि फिलहाल नए ऑयल रिजर्व जारी करने की कोई योजना नहीं है। फ्रांस के वित्त मंत्री रोलां लेस्क्यूर ने बताया कि आने वाले हफ्तों में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध की वजह से इस साल दुनिया में तेल की सप्लाई मांग को पूरा नहीं कर पाएगी।

IEA के मुताबिक, कई देश तेजी से अपने तेल भंडार और इमरजेंसी रिजर्व का इस्तेमाल कर रहे हैं। एजेंसी ने कहा कि यह अभूतपूर्व सप्लाई संकट है और अगर हालात ऐसे ही रहे तो आगे चलकर तेल की कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है।

मार्च में IEA ने घोषणा की थी कि सदस्य देशों के इमरजेंसी स्टॉक से 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक करीब 16.4 करोड़ बैरल तेल जारी किया जा चुका है।

10:15 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

IEA- होर्मुज संकट से दुनिया में तेल सप्लाई पर बड़ा असर

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) ने बताया कि मिडिल ईस्ट संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में जारी बाधाओं की वजह से 2026 में दुनिया की तेल सप्लाई में हर दिन 39 लाख बैरल की कमी आ सकती है।

IEA के मुताबिक, इस साल वैश्विक तेल मांग में करीब 4.2 लाख बैरल प्रतिदिन की गिरावट आने का अनुमान है, लेकिन सप्लाई में होने वाली कमी इसके मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी है।

एजेंसी ने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो तेल का बैकअप तेजी से घटेगा और आगे चलकर कीमतों में बड़ा उछाल आ सकता है।

09:36 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पश्चिम एशिया युद्ध से भारत में महंगाई बढ़ने का खतरा

स्विट्जरलैंड में स्विस नेशनल बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की तरफ से आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया में युद्ध जारी रहा तो महंगाई बढ़ने का खतरा और बढ़ जाएगा।

09:12 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने कुवैत के घुसपैठ के आरोपों को खारिज किया 

ईरान ने कुवैत के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कुछ सदस्य कुवैत में घुसपैठ कर दुश्मनी भरी कार्रवाई की कोशिश कर रहे थे।

कुवैत ने दावा किया था कि उसने बुबियान द्वीप पर समुद्री रास्ते से घुसने की कोशिश कर रहे चार ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। चारों लोगों ने पूछताछ में खुद को IRGC से जुड़ा बताया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और अस्वीकार्य बताया। साथ ही कहा कि कुवैत इस घटना का”राजनीतिक और प्रचार के लिए गलत इस्तेमाल कर रहा है।

08:28 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

एक्सपर्ट- चीन ईरान को लेकर अमेरिका का साथ नहीं देगा

दोहा इंस्टीट्यूट के मीडिया स्टडीज प्रोफेसर मोहम्मद एलमसरी ने कहा है कि चीन ईरान के साथ अपने रिश्तों को खराब करके अमेरिका की मदद नहीं करेगा।

उन्होंने अल जजीरा से बात करते हुए कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को खत्म करने में चीन से ज्यादा सहयोग की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

एलमसरी के मुताबिक, चीन को कुछ हद तक नुकसान जरूर हो रहा है, लेकिन वह कई दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। चीन इस क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल का नियंत्रण नहीं होने देना चाहता है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी 6 मई को चीन के बीजिंग में मिले थे।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और चीन के विदेश मंत्री वांग यी 6 मई को चीन के बीजिंग में मिले थे।

07:57 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरिया होर्मुज सुरक्षा मिशन में साथ देने पर विचार कर रहा

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री आहन ग्यू-बैक ने कहा है कि देश होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित समुद्री आवाजाही बनाए रखने के लिए अमेरिका के प्रयासों का समर्थन करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने यह बात अमेरिका में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया एक जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा लेने और धीरे-धीरे सहयोग बढ़ाने के विकल्पों पर विचार करेगा। इस सहयोग में सैन्य संसाधन, सैनिकों की तैनाती और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल हो सकता है।

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री आहन ग्यू-बैक और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ।

साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री आहन ग्यू-बैक और अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ।

07:15 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका- IRGC से जुड़ी जानकारी पर $15 मीलियन का इनाम

अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 143 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने का ऐलान किया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह इनाम उन लोगों को मिलेगा जो IRGC के पैसों के नेटवर्क और उसकी वित्तीय व्यवस्था के बारे में अहम जानकारी देंगे।

इसके साथ ही अमेरिका ने कुछ कंपनियों और अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो ईरानी तेल की बिक्री और परिवहन में शामिल बताए जा रहे हैं।

वाशिंगटन का कहना है कि इस नेटवर्क से मिलने वाला पैसा ईरानी सेना मजबूत करने में इस्तेमाल होता है।

06:38 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चीन का कच्चे तेल का सुपरटैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा

शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, एक चीनी कच्चे तेल का सुपरटैंकर ‘युआन हुआ हू’ बुधवार सुबह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरता दिखा है और अब वह खाड़ी क्षेत्र से बाहर की ओर जा रहा है।

जहाज ने ईरान के लार्क आइलैंड के पास से होकर दक्षिण दिशा में सफर किया और होर्मुज स्ट्रेट से बाहर निकल गया।

06:07 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में इजराइली हमलों की चपेट में आए एम्बुलेंस की तस्वीरें

05:15 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने इजराइल के लिए जासूसी के दोषी को फांसी दी

ईरान ने इजराइल के लिए जासूसी और खुफिया सहयोग के आरोप में दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को फांसी दे दी। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक आरोपी की पहचान एहसान अफरश्तेह के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को फांसी दी गई।

एहसान पर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने और संवेदनशील राष्ट्रीय जानकारी साझा करने का आरोप था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अफरश्तेह ने नेपाल में मोसाद से ट्रेनिंग ली थी।

ईरानी अधिकारियों का दावा है कि उसने इजराइल को कई संवेदनशील खुफिया जानकारियां दी थीं। हाल के महीनों में ईरान ने इजराइल के लिए जासूसी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

04:41 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल का दावा- दक्षिणी लेबनान में संदिग्ध हवाई टारगेट मार गिराया

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में एक संदिग्ध हवाई टारगेट को मार गिराया है।

सेना ने बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में एक संदिग्ध हवाई टारगेट की पहचान की गई थी, जिसे बाद में इंटरसेप्ट कर गिरा दिया गया। सेना ने कहा कि तय प्रोटोकॉल के मुताबिक इस दौरान सायरन नहीं बजाए गए।

03:51 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान ने होर्मुज के पास 30 मिसाइल ठिकानों तक फिर पहुंच बनाई

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास अपने 30 मिसाइल ठिकानों तक फिर पहुंच बना ली है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि ईरान अब इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को फिर निशाना बना सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान की 33 मिसाइल साइट्स हैं। इनमें से 30 तक ईरान ने दोबारा पहुंच बना ली है, जबकि सिर्फ 3 साइट्स अब भी पूरी तरह बंद हैं।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान इन ठिकानों के अंदर मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल कर सकता है। इन लॉन्चरों से मिसाइलों को दूसरी जगह ले जाकर दागा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मिसाइल साइट्स पर स्थायी लॉन्चपैड भी मौजूद हैं, जहां से सीधे मिसाइल दागी जा सकती हैं।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में शामिल है। दुनिया की करीब 20% तेल सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। ईरान पहले भी कह चुका है कि जरूरत पड़ने पर वह होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित कर सकता है।

03:10 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

चीन ने पाकिस्तान से बातचीत की कोशिशें तेज करने को कहा

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन ने पाकिस्तान से कूटनीतिक प्रयास बढ़ाने को कहा है। चीनी सरकारी मीडिया शिन्हुआ के मुताबिक वांग यी ने इशाक डार से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के मुद्दे को सही तरीके से संभालने की जरूरत बताई। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन दौरे पर बीजिंग पहुंचे हैं।

02:02 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- अमेरिका-ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका शानदार

ट्रम्प ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता की खुलकर तारीफ की है। ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान बिल्कुल बेहतरीन काम कर रहा है।

हाल के दिनों में पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर अमेरिका में सवाल उठे हैं। CBS न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने अमेरिकी हमलों से बचाने के लिए ईरानी सैन्य विमानों को अपने एयरबेस पर जगह दी थी।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि अगर रिपोर्ट सही है तो पाकिस्तान की भूमिका की पूरी समीक्षा होनी चाहिए। CNN की रिपोर्ट में भी कहा गया था कि ट्रम्प प्रशासन के कुछ अधिकारियों को शक है कि पाकिस्तान ईरान की स्थिति को अमेरिका के सामने ज्यादा नरम तरीके से पेश कर रहा है।

पाकिस्तान पिछले कई हफ्तों से अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से भी इस मुद्दे पर बातचीत की थी।

01:56 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान से बातचीत में अमेरिकी जनता की आर्थिक स्थिति पर नहीं सोचता

ट्रम्प ने कहा है कि ईरान से बातचीत करते समय वह अमेरिकी जनता की आर्थिक स्थिति के बारे में नहीं सोचते। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी चिंता सिर्फ यह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न पहुंचे।

चीन रवाना होने से पहले एक पत्रकार ने ट्रम्प से पूछा कि क्या अमेरिका में बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव उन्हें ईरान से समझौता करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

इस पर ट्रम्प ने जवाब दिया, “जरा भी नहीं।” उन्होंने कहा, “जब मैं ईरान के बारे में बात करता हूं तो सिर्फ एक चीज मायने रखती है- उन्हें परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए।”

एक अन्य पत्रकार ने पूछा कि क्या वह युद्ध के अमेरिकी लोगों पर पड़ रहे आर्थिक असर को ध्यान में रख रहे हैं। इस पर ट्रम्प ने कहा, “हर अमेरिकी समझता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।”

ईरान युद्ध के कारण ऊर्जा कीमतों में तेजी आई है। इससे अमेरिका में पेट्रोल, डीजल और खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर पड़ा है। बढ़ती तेल कीमतों का असर ट्रांसपोर्ट और ग्रॉसरी लागत पर भी पड़ रहा है।

01:28 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग के बीच ट्रम्प चीन दौरे पर रवाना

ईरान जंग के बीच ट्रम्प मंगलवार रात चीन दौरे पर रवाना हो गए। बीजिंग में उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी, जहां दोनों नेता व्यापार, ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर चर्चा करेंगे। ट्रम्प बुधवार को बीजिंग पहुंचेंगे।

शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक गुरुवार और शुक्रवार को प्रस्तावित है। यह पिछले 9 वर्षों में ट्रम्प का पहला चीन दौरा होगा।

रवाना होने से पहले ट्रम्प ने कहा कि वह शी जिनपिंग के साथ ईरान मुद्दे पर लंबी बातचीत करेंगे। ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “या तो वे समझौता करेंगे या तबाह हो जाएंगे। किसी भी तरह हम जीतेंगे।” उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास सैन्य और कूटनीतिक दोनों विकल्प खुले हैं।

ईरान हाल ही में चेतावनी दे चुका है कि दोबारा हमला हुआ तो वह 90% यूरेनियम संवर्धन की दिशा में जा सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान संकट पर चीन की भूमिका इस दौरे में अहम रह सकती है। चीन ईरान का बड़ा आर्थिक और रणनीतिक साझेदार माना जाता है।

01:20 AM13 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- सऊदी अरब ने मार्च में ईरान पर गुप्त हमले किए

रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने मार्च में ईरान पर कई गुप्त हमले किए थे। ये हमले सऊदी अरब पर हुए हमलों के जवाब में किए गए थे।

रॉयटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों और दो ईरानी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ये हमले मार्च के आखिर में हुए थे। रिपोर्ट में कहा गया कि यह पहला मौका माना जा रहा है जब सऊदी अरब ने सीधे ईरानी जमीन पर हमला किया।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments