चौसा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर चौसा रेलवे यात्री संघर्ष समिति 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे धरना-प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम स्टेशन परिसर में आयोजित होगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार यादव ने बताया कि बक्सर-दीनदयाल उपाध्याय फास्ट पैसेंजर, श्रमजीवी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर मेल, मगध एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में ठहराव की मांग उठाई जाएगी। इसके अलावा हाईमास्ट लाइट, डिलक्स शौचालय, वातानुकूलित रिटायरिंग रूम, वाटर कूलर और कंप्यूटरीकृत आरक्षण प्रणाली की मांग भी की जाएगी।
Source link

