खैरथल-तिजारा जिले में एक सरकारी डॉक्टर और वार्ड बॉय पर एक महिला को स्वास्थ्य केंद्र लाकर अभद्र हरकत करने का आरोप लगे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण PHC पहुंचे और विरोध जताते हुए तालाबंदी की चेतावनी दी। मामला बढ़ता देख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अरविंद गेट और BCMHO की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों से लिखित शिकायत ली। इसके बाद संबंधित डॉक्टर को APO कर दिया गया, जबकि वार्ड बॉय की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश दिए गए। डॉक्टर और वार्ड बॉय की कथित गतिविधियों को लेकर नाराज ग्रामीण बुधवार को एकत्रित होकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे स्वास्थ्य केंद्र पर तालाबंदी करेंगे। CMHO ने मौके पर पहुंचकर ली लिखित शिकायत CMHO डॉ. अरविंद गेट ने पूरे मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों से लिखित शिकायत ली। इसके बाद डॉ. अरविंद ने विभागीय स्तर पर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Source link

