Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारठाकुरबाड़ी और खड्गेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु: अररिया में जन्माष्टमी पर...

ठाकुरबाड़ी और खड्गेश्वरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु: अररिया में जन्माष्टमी पर मटका फोड़ कार्यक्रम में दिखा उत्साह, रातभर जागरण-भक्ति संगीत के कार्यक्रम – Araria News


अररिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के प्राचीन सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर और मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष आयोजन हुए। देर शाम से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी।

.

परंपरागत कीर्तन मंडलियों ने भक्ति भजनों से वातावरण को आध्यात्मिक बनाया।रात 12:17 पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। ठाकुरबाड़ी मंदिर में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जन्माष्टमी पर लोग कर रहे भजन-कृतन।

मटके कोन युवाओं ने फोड़ा

युवाओं ने 20 फीट की ऊंचाई पर बंधे मटके को एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर फोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन का आनंद लिया।मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में टोकरी में विराजमान लड्डू गोपाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-आरती।

ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-आरती।

रातभर हुआ जागरण-भक्ति संगीत के कार्यक्रम

भक्तों ने झांकी के साथ सेल्फी लीं। मंदिर में महाभोग का आयोजन किया गया। शहर के अन्य मंदिरों में भी रातभर जागरण और भक्ति संगीत के कार्यक्रम हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक मंदिर में पुलिस पदाधिकारियों और डंडा दल को तैनात किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मॉनिटरिंग कर व्यवस्था को सुनिश्चित किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments