डिंडौरी के गाड़ासरई पुलिस थाना परिसर में बुधवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां कोबरा सांप देखा गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प मित्र मौके पर पहुंचे। करीब 1 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा जा सका, तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। पुलिस स्टाफ ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम करीब 4:30 बजे की है। थाने की बिजली गुल थी, जिसे ठीक करने के लिए एक स्थानीय मैकेनिक को बुलाया गया था। मैकेनिक जैसे ही काम के लिए सीढ़ियों के पास पहुंचा, तो उसकी नजर वहां बैठे काले कोबरा पर पड़ी। सांप को देखते ही मैकेनिक के होश उड़ गए और वह तुरंत पीछे भागा। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सांप को देखा और तुरंत गाड़ासरई वन कार्यालय को इसकी सूचना दी। फिनाइल डालकर छेद से बाहर निकाला खबर मिलते ही सर्प मित्र कोमल सिंह ठाकरे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सर्प मित्र ने बताया कि कोबरा सीढ़ी के अंदर बने एक गहरे छेद में जाकर छिप गया था। उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब तमाम कोशिशें नाकाम रहीं, तो अंत में छेद के अंदर फिनाइल डाली गई। फिनाइल के असर से कोबरा तुरंत बाहर निकल आया, जिसे टीम ने फुर्ती से पकड़कर पिंजरे में बंद कर दिया। बाद में सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
Source link
डिंडौरी में थाने के अंदर कोबरा सांप: सीढ़ी के अंदर बने छेद में छिपा, फिनाइल डाली तो बाहर आया, सर्प मित्र ने पकड़ा – Dindori News
RELATED ARTICLES

