Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशधीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन क्रांति से विश्व में शांति आएगी: जबलपुर...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- सनातन क्रांति से विश्व में शांति आएगी: जबलपुर में कहा- 5 दिन में 500 KM जाएगी पदयात्रा, 5 जिलों से गुजरेगी – Jabalpur News




जबलपुर में मंगलवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अचानक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सनातनी एकता को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब सनातन की क्रांति होगी, तब विश्व में शांति होगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि सनातनी एकता के लिए जल्द ही पदयात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। यह पदयात्रा 5 दिन में 500 किलोमीटर की होगी और मध्यप्रदेश के पांच जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि सनातन एकता के लिए पदयात्रा और रथ यात्रा छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सागर और दमोह में निकाली जाएगी। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पदयात्रा के दौरान हर रोज हनुमान जी का संकट नाशक हवन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की सनातनी एकता ही अब इस पदयात्रा का मकसद रह गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments