Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहापौर ने माहेश्वरी मोहाल सड़क का भूमि पूजन किया: 20 लाख...

महापौर ने माहेश्वरी मोहाल सड़क का भूमि पूजन किया: 20 लाख की लागत से कमला टावर से मंशा देवी मंदिर तक बनेगी नई सड़क – Kanpur News




कानपुर के वार्ड 98 स्थित माहेश्वरी मोहाल इलाके में जर्जर सड़क से लोगों को जल्द निजात मिलेगी। सोमवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से कमला टावर से मंशा देवी मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए 15वें वित्त आयोग से बजट को मंजूरी मिली है। परियोजना की कुल लागत 19 लाख 60 हजार रुपये निर्धारित की गई है। महापौर ने पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन कर नारियल फोड़ा और निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। कमला टावर से मंशा देवी मंदिर तक का यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को उखड़ी हुई सड़क के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भूमि पूजन के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को इलाके की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर महापौर ने शहर के हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने को अपनी प्राथमिकता बताया। भूमि पूजन के बाद महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही या घटिया सामग्री का इस्तेमाल पाया गया, तो संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद और क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments