उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को हापुड़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जनपद में चल रही दो जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और अंत में जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उधर देर शाम DM अभिषेक पांडेय ने अस्पताल और निर्माण कार्य का जायजा लिया। दोपहर 3 बजे आयेंगे हापुड़ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोपहर करीब तीन बजे हापुड़ पहुंचेंगे। वह सबसे पहले अकडौली में निर्माणाधीन जिला जेल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मेरठ रोड स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। दोनों स्थानों के निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय जाएंगे। यहां वह जनपद के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों, जिला पंचायत चुनावों और विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। अंत में ब्रजेश पाठक जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। यहां सभागार कक्ष में वह जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनपद की विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अतिरिक्त, आमजन के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की भी जांच की जाएगी। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी दिनभर तैयारियों में व्यस्त रहे। देखें 3 तस्वीरें… व्यापारी उठाएंगे कानून व्यवस्था का मुद्दा उप मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी उनके समक्ष उठाया जाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने इस संबंध में तैयारी की है। हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्री गंज रोड पर प्रमुख चावल व्यापारी मनोज गर्ग समेत चार लोगों के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति करने का आरोप है, जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि व्यापारी इस घटना को लेकर डिप्टी सीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।
Source link
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज आयेंगे हापुड़: निर्माणाधीन जेल, अस्पताल का करेंगे निरीक्षण; व्यापारी उठाएंगे कानून-व्यवस्था का मुद्दा – Hapur News
RELATED ARTICLES

