Thursday, August 20, 2026
Homeराज्यराजस्तानडिलीवरी में बच्चेदानी में कट लगा, महिला की मौत: पति बोला-...

डिलीवरी में बच्चेदानी में कट लगा, महिला की मौत: पति बोला- दोनों किडनियों पर असर आया था, डॉक्टरों पर लगाया आरोप – Kota News




कोटा में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। उसे बूंदी से कोटा रेफर किया गया था। बच्चेदानी में कट के कारण खून बहने लगा और दोनों किडनियों पर असर आ गया था। पति ने बूंदी के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। टांकों से खून निकलने पर बिगड़ी तबीयत टोंक जिले के पनवाड़ की रहने वाली महिला सोनिया सैनी (24) की मौत हुई है। उनके पति राजू सैनी ने बताया कि पत्नी को 17 अगस्त को डिलीवरी के लिए बूंदी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन 18 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर ने ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी करवाई। पत्नी ने एक बच्ची को दिया लेकिन डिलीवरी के बाद नर्सों ने पत्नी को नहीं संभाला। उसके टांकों से खून निकलने लगा। तब डॉक्टरों ने कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां 19 अगस्त की शाम मौत हो गई। डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी में लगा कट पति का आरोप है कि कोटा मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी में कट लगने के कारण लगातार खून निकलता रहा। ज्यादा खून निकलने से महिला की हालत गंभीर हो गई और दोनों किडनियों पर भी असर पड़ा। पुलिस में शिकायत दर्ज बूंदी कोतवाली थाने के एएसआई देशराज चौधरी ने बताया कि मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। शिकायत के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments