हरियाणा के जींद में नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में सुसाइड करने वाली छात्रा शिवानी राजस्थान निवासी इंस्टाग्राम फ्रेंड दीपक मीणा से काफी परेशान थी। इसका जिक्र उसने फांसी का फंदा लगाने से पहले सुसाइड नोट में किया है। यह सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें छात्
.
गलती मुझसे हुई लेकिन मुझे नहीं पता था कुछ ऐसा होगा। मैंने 2023 (आज से 4 साल पहले) एक लड़के से बात की, मेरा दोस्त बना वह। उसने मुझसे मेरी इंस्टा आईडी के पासवर्ड लिए, मैंने दे दिए। उसे वहां से मेरे पापा के मोबाल नंबर मिले। उसके पास हमारी वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट थे, वह मुझे डराने लगा गलत काम के लिए। नहीं करती तो ब्लैकमेल करता कि तेरे पापा को भेज दूंगा।

इससे आगे छात्रा ने लिखा कि युवक उस पर गलत काम कराने का दबाव बना रहा था। दीपक की दोस्त नीतू मीणा भी उसका साथ देती थी। उसने भी मुझे फंसाया। शिवानी ने लिखा- आखिरी विकल्प यही था मेरे पास, पर अब मुझसे और सहन नहीं हो रहा तो बस..।
इस सुसाइड नोट के आधार पर ही जींद पुलिस ने दीपक और उसकी दोस्त नीतू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सुसाइड नोट में दोनों के नंबर भी लिख है, जिस पर संपर्क किया गया, लेकिन वे बंद आ रहे है। अब पुलिस ने अन्य तरीके से दोनों के संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

छात्रा शिवानी के सुसाइड बाद परिवार से मामले की जानकारी लेती पुलिस।
सुसाइड नोट में क्या लिखा, सिलसिलेवार जानिए…
- 2023 में इंस्टाग्राम पर लड़के से हुई दोस्ती: छात्रा ने पत्र में लिखा कि 2023 में उसकी एक लड़के से बातचीत शुरू हुई थी और वह उसका दोस्त बन गया। लड़के ने उससे इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड मांगा, जो उसने दे दिया। इसके बाद लड़के को उसके पिता का मोबाइल नंबर मिल गया। उसके पास दोनों की वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट भी थे।
- स्क्रीनशॉट के नाम पर ब्लैकमेल करने लगा : छात्रा के मुताबिक, लड़का उसे गलत काम करने के लिए डराने लगा। मना करने पर वह स्क्रीनशॉट उसके पिता को भेजने की धमकी देता था। छात्रा ने लिखा कि वह लंबे समय तक यह सब सहन करती रही। एक बार उसने लड़के से बात बंद कर दी तो उसने उसके पिता को फोन कर दिया। पिता ने लड़के की बात पर विश्वास कर लिया और उसकी लाइब्रेरी बंद करवा दी।
- कॉलेज में एडमिशन के बाद हॉस्टल में भी परेशान किया : छात्रा ने लिखा कि बाद में उसने पिता का विश्वास दोबारा जीता और कॉलेज में एडमिशन लिया। हॉस्टल आने के बाद लड़का उसे और ज्यादा परेशान करने लगा। वह यह सब सहन करती रही। 13 नवंबर 2026 को उस लड़के की दूसरी गर्लफ्रेंड का फोन आया। उसने छात्रा को बताया कि लड़का कई लड़कियों से बात करता है। छात्रा ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया।
- दूसरी लड़की पर भी लगाया गुमराह करने का आरोप : छात्रा ने पत्र में लिखा कि दूसरी लड़की उसके साथ खेल रही थी और उसने जैसा कहा, वह वैसा करती रही। इसके बावजूद लड़का उसे परेशान करता रहा। छात्रा के मुताबिक, दोनों उसे धमकियां दे रहे थे और उसके साथ गलत कर रहे थे। आगे लिखा कि उसने हर संभव कोशिश की, लेकिन अब और सहन नहीं कर पा रही थी। पत्र के आखिर में उसने लिखा कि उसे नहीं पता कि उसने सही किया या गलत, लेकिन उसे कोई दूसरा रास्ता नहीं सूझ रहा था और अब उसमें और जीने की हिम्मत नहीं बची थी।

मृतक शिवानी झज्जर के गांव कुजियां की रहने वाली थीं।
यहां जानिए कैसे किया छात्रा ने सुसाइड…
- टीचर ने परिवार को दी सूचना : झज्जर के गांव कुजियां निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शिवानी सफीदों के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में GNM प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 18 नवंबर की रात कॉलेज से उसके पिता को फोन आया कि शिवानी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।
- अस्पताल पहुंचने पर मृत मिली बेटी : पिता ने सफीदों के पास रहने वाले अपने साले सावन को फोन किया। वह करीब आधे घंटे में अस्पताल पहुंच गया। रात करीब 12 बजे एसएचओ ने पिता को फोन कर जल्द पहुंचने के लिए कहा। करीब 3 घंटे बाद पिता सफीदों पहुंचे तो शिवानी मृत मिली।
- पुलिस ने शव को परिवार को सौंपा : इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया। परिवार शव को लेकर अपने गांव कुजियां चले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सफीदों के सरकारी नर्सिंग कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा ने सुसाइड किया।
एसएचओ बोले- युवक-युवती पर FIR, जांच कर रहे
सदर थाना एचएचओ सतीश ने कहा कि छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिली थी। युवती ने हॉसटल में अपने कमरे में फांसी लगाई। युवती के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पिता की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है कि आखिर किस बात को लेकर शिवानी को ब्लैकमेल किया जा रहा था।
————————-
ये खबर भी पढ़ें…
हरियाणा-नर्सिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा-इंस्टाग्राम फ्रेंड ने चैट दिखाकर किया ब्लैकमेल; राजस्थान के युवक-युवती पर FIR

रियाणा के जींद में नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिवार का इसका पता कॉलेज की टीचर से चला। टीचर ने कॉल कर कहा- आपकी बेटी की की तबीयत खराब है, उसे अस्पताल लेकर गए है। आप भी जल्दी अस्पताल पहुंच जाएं। (पूरी खबर पढ़ें)

