भरतपुर में गुरुवार की शाम एक मैरिज होम में भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें दूर- दूर तक दिखाई दी। जानकारी के अनुसार, सारस चौराहा स्थित ‘ज्वाला कैटर्स मैरिज होम’ में देर शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मैरिज होम में बर्थडे पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। हालांकि जनहानि की सूचना नहीं है। पहले देखिए- हादसे की तस्वीरें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद मैरिज होम के भीतर से लगातार तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह धमाके अंदर रखे रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट के कारण हो रहे हैं, जिससे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। आसमान में धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। फिलहाल जनहानि नहीं हुई है।
Source link

