Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशइंदौर में महिला ने किया सुसाइड: आत्महत्या के पहले छोटे भाई...

इंदौर में महिला ने किया सुसाइड: आत्महत्या के पहले छोटे भाई को चाकू दिखाकर बाहर भगाया; सुसाइड नोट में लिखा- मैं आपके लायक नहीं – Indore News




इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार शाम की है। मृतका की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है, पति को छोड़ने से पहले दुनिया छोड़नी होगी। वहीं, ये भी लिखा है कि मैं आपके सबके लायक नहीं हूं। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले महिला ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर निकाल दिया था। वहीं, पति और जेठ ने दावा किया है कि महिला किसी युवक के संपर्क में थी और इसी बात को लेकर वह तनाव में रहती थी। गांधी नगर पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान अनिता (17) पति सूरज ठाकुर निवासी पालाखेड़ी कांकड़ के रूप में हुई है। शुक्रवार शाम उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छोटे भाई को चाकू दिखाकर घर से बाहर निकाला परिजनों के अनुसार घटना के समय घर में अनिता और उसका 9 साल का छोटा भाई रोहन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अनिता ने अपने छोटे भाई को घर से बाहर जाने के लिए कहा। जब वह बाहर नहीं गया तो उसने उसे डांटा और चाकू दिखाकर डरा दिया। इसके बाद रोहन घर के बाहर चला गया। रोहन काफी देर तक बाहर बैठा रहा, लेकिन जब अनिता ने दरवाजा नहीं खोला तो वह रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने परिवार को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग पहुंचे, तब तक मोहल्ले के लोगों ने अनिता को फंदे से नीचे उतार लिया था। अस्पताल ले जाते समय हुई मौत पति सूरज ने बताया कि अनिता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति और जेठ ने लगाए आरोप मृतका के पति सूरज और जेठ अर्जुन ने बताया कि अनिता गांव के एक युवक से बातचीत करती थी। कुछ महीने पहले उसके मोबाइल की चैट सामने आई थी। उस समय परिवार को इसकी जानकारी मिली थी। अनिता के पिता भी इंदौर आए थे और दो दिन तक यहां रुके थे। परिजनों का आरोप है कि उस दौरान भी अनिता ने अपने पिता के मोबाइल से उस युवक से बातचीत की थी। हालांकि परिवार का कहना है कि यह मामला पुराना था, लेकिन इसके बाद भी वह मानसिक तनाव में रहती थी। उन्होंने यह भी बताया कि करीब एक साल पहले भी अनिता ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय उसकी जान बच गई थी। ब्लाउज में मिला सुसाइड नोट पुलिस को जांच के दौरान अनिता के ब्लाउज से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि इस नोट पर न तो तारीख लिखी है और न ही कोई हस्ताक्षर हैं। सुसाइड नोट में लिखा है, “ऐसा क्या करूं जिससे आप सब खुश हो जाओ। आप सब चाहते हैं कि मैं उन्हें छोड़ दूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। पति को छोड़ने से पहले मुझे यह दुनिया छोड़नी होगी। मैं यह गलती फिर से दोहरा रही हूं। प्लीज मुझे माफ कर देना। मैं आपके सब के लायक नहीं हूं, इसलिए हमेशा के लिए जा रही हूं” इसके अलावा भी नोट में कई भावनात्मक बातें लिखी गई हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। पुलिस कर रही हर पहलू से जांच गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सुसाइड नोट और मोबाइल की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments