Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन: सवाई पद्मनाभ...

जयपुर डिजाइन फेस्टिवल का जवाहर कला केंद्र में समापन: सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने भी देखी डिजाइन और कलाकृतियां – Jaipur News




जवाहर कला केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय जयपुर डिजाइन फेस्टिवल (जेडीएफ) का समापन बुधवार को हुआ। जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष को समर्पित इस फेस्टिवल के तीसरे दिन दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। दीया कुमारी ने फेस्टिवल में प्रदर्शित डिजाइन, कलाकृतियों और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि इसके पीछे डिजाइनर्स और शिल्पकारों की मेहनत और रचनात्मकता दिखाई देती है। यह आयोजन महज तीन दिनों का उत्सव नहीं है, बल्कि जयपुर की रचनात्मक पहचान को आगे बढ़ाने वाली एक बड़ी पहल की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जयपुर जैसे हेरिटेज शहर की मूल पहचान को सुरक्षित रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। शहर में होने वाले ऐसे बदलावों और गतिविधियों के प्रति भी नागरिकों को जागरूक रहना चाहिए, जो इसकी ऐतिहासिक पहचान और विरासत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए हर बार सरकार की कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय लोगों को खुद आवाज उठानी होगी।
जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष पर जनभागीदारी से बनेगा आंदोलन दीया कुमारी ने अगले वर्ष जयपुर के 300वें स्थापना वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवसर को शहर की सुंदरता, स्वच्छता और विरासत संरक्षण से जोड़ना चाहिए। इसके लिए नागरिकों की भागीदारी से एक जनआंदोलन खड़ा करने की जरूरत है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे जयपुर की ऐतिहासिक इमारतों, स्थापत्य कला और सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने जयपुर डिजाइन फेस्टिवल को आगे भी निरंतर आयोजित करने और इसे व्यापक स्वरूप देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सवाई पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने प्रदर्शनी में शामिल एग्जिबिटर्स और डिजाइनर्स से मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न डिस्प्ले, कलाकृतियों और डिजाइन प्रस्तुतियों को करीब से देखा और उनकी सराहना की। जेडीएफ की टीम के साथ भी उन्होंने समय बिताया।
एआई के दौर में मानवीय रचनात्मकता पर हुई चर्चा फेस्टिवल के अंतिम दिन डिजाइन इंडस्ट्री एवं एंटरप्राइज और ‘द फ्यूचर ऑफ डिजाइन’ विषयों पर दो प्रमुख फोरम आयोजित किए गए। इनमें डिजाइनर्स, उद्यमियों, मैन्युफैक्चरर्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों ने डिजाइन क्षेत्र में उभरती संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों पर विचार साझा किए। डिजाइन इंडस्ट्री एवं एंटरप्राइज फोरम में डिजाइन आधारित उद्यमिता, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। वहीं ‘द फ्यूचर ऑफ डिजाइन’ फोरम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और तकनीक के तेजी से बदलते दौर में मानवीय रचनात्मकता की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने इस बात पर चर्चा की कि तकनीक डिजाइन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रही है, लेकिन मानवीय सोच, कल्पनाशीलता और मौलिकता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण बनी रहेगी। विरासत और आधुनिक डिजाइन सोच को मिला मंच एसोसिएशन ऑफ डिजाइनर्स ऑफ इंडिया (एडीआई) के जयपुर चैप्टर की ओर से आयोजित इस पहले जयपुर डिजाइन फेस्टिवल में शहर की समृद्ध विरासत, पारंपरिक शिल्प और आधुनिक डिजाइन सोच को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments