Wednesday, November 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानसुभाष चौक थाना इलाके में चार दिन में दूसरी चाकूबाजी: पुरानी...

सुभाष चौक थाना इलाके में चार दिन में दूसरी चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से तीन वार, 5-6 युवकों ने किया हमला, घायल SMS ट्रोमा सेंटर में भर्ती – Jaipur News




सुभाष चौक थाना इलाके में चार दिन के भीतर चाकूबाजी की दूसरी घटना सामने आने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सोमवार रात करीब 9:30 बजे चारदरवाजे से सुभाष चौक आने वाले रास्ते पर वार्ड 114 के पार्षद मोहम्मद जाकरिया के कार्यालय के पास पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। इसके बाद भांकरोटा निवासी सरफराज पर चाकू से तीन वार किए। हमले में गंभीर घायल सरफराज को एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पार्षद मोहम्मद जाकरिया और घायल के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका आरोप है कि भट्टा बस्ती निवासी रहीस और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते सरफराज पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों की मंशा उसकी हत्या करने की थी। 5-6 युवकों ने घेरकर किया हमला, पेट में मारे दो चाकू घटना के चश्मदीद फैजान कुरेशी ने बताया कि सरफराज उसका दोस्त और भाई जैसा है। वह अपने मामा के घर के पास उससे मिलने आया था। फैजान के अनुसार, वह भी वहां अपने माल के 42 हजार रुपए का पेमेंट लेने पहुंचा था। इसी दौरान रहीस अपने 5-6 साथियों के साथ वहां आया और सरफराज पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से तीन वार किए। एक वार कंधे के नीचे और दो वार पेट में किए गए। हांडीपुरा में पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में झगड़ा फैजान ने बताया कि 5-6 दिन पहले हांडीपुरा में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर सरफराज और रहीस के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद रहीस ने अपने साथियों को बुलाकर सरफराज पर हमला कर दिया। सरफराज पहले इसी इलाके में रहता था, लेकिन वर्तमान में भांकरोटा में रह रहा है। दोनों को भट्टा बस्ती में एक दावत में जाना था। सरफराज की वैशाली नगर में कपड़ों की दुकान है और उसके दो बच्चे हैं। तलाक के विवाद को लेकर भी चल रही थी रंजिश स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दोनों परिवारों के बीच तलाक के मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में पहले भी दोनों पक्षों की ओर से परिवाद दर्ज करवाए जा चुके हैं। कुछ दिन पहले भी हांडीपुरा में दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसी विवाद के चलते सोमवार रात फिर हमला होने की बात सामने आई है। रहीस सहित कई आरोपी डिटेन घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रहीस सहित वारदात में सहयोग करने वाले कुछ युवकों को डिटेन किया है। एसीपी पीयूष काबिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़ताल पूरी होने के बाद घटना के कारणों और वारदात में शामिल आरोपियों को लेकर खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments