रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा मंगलवार को पाली पहुंचे। उन्होंने पाली शहर से गुजरने वाली बांडी नदी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट चार, छह भी गए और वहां भी देखा कि फैक्ट्रियों का कितना एमएलडी पानी प्लांट तक पहुंच रहा है। उसके बाद वे सरदारसमंद रोड स्थित टेक्सटाइल पार्क भी गए और वहां की स्थिति का भी जायजा लिया। और सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में एक बूंद अनट्रीट पानी बांडी नहीं में नहीं जाए इसकी पुख्ता व्यवस्था करें। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरओ राहुल शर्मा ने बताया कि वर्तमान में पूनायता और मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों का दो एमएलडी पानी ही प्लांट पर लिया जा रहा है और औद्योगिक क्षेत्र फेज एक-दो की फैक्ट्रियां बंद पड़ी है। बता दें कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले रासायनिक पानी से दूषित हो रही बांडी नदी और नेहड़ा बांध को लेकर सरकार और एनजीटी सख्त है। किसी भी सूरत में बांडी नदी, बांध दूषित न हो। उनमें फैक्ट्रियों का पानी नहीं छोड़ा जाए इसकी व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दे रखे हैं।
Source link

