खैरथल-तिजारा जिले में मतगणना के दौरान राजनीतिक दलों के काउंटिंग एजेंटों के वाहनों की पार्किंग और प्रवेश की व्यवस्था तय की गई है।
एजेंटों के वाहन अंबेडकर सर्किल के पास बस स्टैंड और अनाज मंडी परिसर के तय स्थान पर पार्क किए जाएंगे। उनका प्रवेश पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल के मुख्य द्वार से होगा।
पंचायत समिति सदस्य के काउंटिंग एजेंटों को सुबह 6:30 से 8 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। उनकी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
जिला परिषद सदस्य के एजेंटों को सुबह 10 से 11 बजे तक प्रवेश मिलेगा। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सभी एजेंटों से तय समय और प्रवेश मार्ग का पालन करने को कहा गया है।
Source link

