Monday, July 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडीआरएम ने लखीमपुर स्टेशन का निरीक्षण किया: अमृत योजना का पहला...

डीआरएम ने लखीमपुर स्टेशन का निरीक्षण किया: अमृत योजना का पहला चरण पूरा, जल्द होगा उद्घाटन – Lakhimpur-Kheri News




लखीमपुर खीरी में पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम अग्रवाल ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और टिकट प्रणाली का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत लखीमपुर रेलवे स्टेशन के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन अगले एक से डेढ़ माह के भीतर कर दिया जाएगा, जिसके बाद योजना के दूसरे चरण के कार्य शुरू होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए लखीमपुर स्टेशन पर ट्रेनों के वर्तमान दो मिनट के ठहराव को बढ़ाकर पांच मिनट करने का प्रयास किया जाएगा। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें लखीमपुर से लखनऊ-बरेली के लिए लोकल ट्रेन और दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की गई। डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेजा जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय रेलवे प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments