Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडीजल पावर हाउस गोदाम में आग से हजारों का नुकसान: समय...

डीजल पावर हाउस गोदाम में आग से हजारों का नुकसान: समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड,शॉर्ट सर्किट से फैली थी आग – Varanasi News


वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित डीजल पावर हाउस (डीपीएच) के गोदाम में रविवार अचानक आग लग गई। आग की शुरुआत चिंगारी से बताई जा रही है, जो देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। धुआं और लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भेलूपुर फायर स्टेश

.

गोदाम में रखा उपकरण जलकर खाक

गोदाम में रखे सिटी केबल, विद्युत केबल, केबल बॉक्स और अन्य उपकरण जलकर खाक हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल अभी पूरे गोदाम को खाली कर लिया गया है और आज कि लापरवाही से लगा इसका पता लगाया जा रहा है।

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम।

आधे घंटे पर आग पर पाया काबू

फायर ब्रिगेड कर्मी ने बताया हमें सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। आग बहुत तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया। सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया हमने अचानक धुआं उठते देखा, गोदाम से लपटें निकल रही थीं। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। अगर थोड़ी देर और होती तो आस-पास की इमारतों को भी खतरा हो सकता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या लापरवाही से हुई चिंगारी माना जा रहा है, हालांकि जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments