Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारडॉक्टर नुसरत की आज नौकरी जॉइन करने की अंतिम तारीख: झारखंड...

डॉक्टर नुसरत की आज नौकरी जॉइन करने की अंतिम तारीख: झारखंड सरकार ने तीन लाख की सैलरी का दिया था ऑफर, कहा था- मनचाही पोस्टिंग मिलेगी – Patna News


हिजाब विवाद के बाद सुर्खियों में आई मुस्लिम महिला डॉक्टर नुसरत परवीन की आज नौकरी जॉइन करने की अंतिम तारीख है। इससे पहले 20 दिसंबर तक उन्हें ज्वॉइनिंग करनी थी, लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया था। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से ज्वाइनिंग तिथि को बढ़ाते

.

बता दें कि 75 डॉक्टर्स सिलेक्ट हुए थे, जिसमें अबतक 63 डॉक्टर्स ने जॉइन किया है। 12 डॉक्टर्स ने अब तक जॉइन नहीं किया है।

पूरे विवाद में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की एंट्री हुई। डॉ. इरफान अंसारी ने डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड में सरकारी सेवा में आने का खुला ऑफर दिया है।

इरफान अंसारी ने कहा है, ‘अगर डॉ. नुसरत परवीन झारखंड में अपनी सेवाएं देती हैं, तो उन्हें तीन लाख रुपए मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें उनकी मनचाही पोस्टिंग और रहने के लिए सरकारी आवास (फ्लैट) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने जोर देकर कहा कि झारखंड में डॉक्टरों, विशेषकर महिलाओं के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता।’

नुसरत का ये कॉलेज पटना के कदमकुआं में है।

नीतीश कुमार पश्चाताप करें- मायावती

स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नुसरत परवीन को ये ऑफर दिया है। इधर, यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने X पर लिखा- नीतीश कुमार पश्चाताप करें।

बिहार में महीने की 32 हजार सैलरी

झारखंड सरकार के मंत्री ने कहा, प्रदेश में बेटियों और डॉक्टर के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ‘बिहार में उन्हें 32 हजार रुपए मिलेंगे। वे झारखंड में नौकरी जॉइन करें, उन्हें 3 लाख रुपए वेतन, सरकारी फ्लैट, मनचाही पोस्टिंग और पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

आयुष डॉक्टर की ज्वॉइनिंग प्रोसेस क्या है?

नियुक्ति के लिए आयुष विभाग लेटर जारी करता है। जो नुसरत को मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर को दे दिया था। ये लेटर लेकर सिविल सर्जन के ऑफिस जाना होता है। वहां कैंडिडेट्स से बेसिक इन्फॉर्मेशन ली जाती है।

डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होता है। इसके बाद सिविल सर्जन लेटर जारी करते हैं कि आयुष डॉक्टर को किस कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में जॉइन करना है। इसके बाद कैंडिडेट संबंधित CHC में वो लेटर दिखाकर जॉइन करता है।

अब पढ़िए क्या है हिजाब मामला?

दरअसल, 15 दिसंबर को CM नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक महिला डॉक्टर नुसरत को पहले तो नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद उसे देखने लगे। महिला भी मुख्यमंत्री को देखकर मुस्कुराई।

CM ने हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि ये क्या है जी। महिला ने जवाब दिया, हिजाब है सर। CM ने कहा कि हटाइए इसे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से महिला का हिजाब हटा दिया।

इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी नीतीश कुमार को रोकने के प्रयास में उनकी आस्तीन खींचते हुए नजर आए। हिजाब हटाने से महिला थोड़ी देर के लिए असहज हो गई। आसपास मौजूद लोग हंसने लगे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने महिला को नियुक्ति पत्र फिर थमाया और जाने का इशारा किया। महिला फिर वहां से चली गई।

3 तस्वीरों में समझिए पूरा घटनाक्रम

नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा, फिर उससे कुछ बात की।

नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा, फिर उससे कुछ बात की।

थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ने महिला का हिजाब उतार दिया।

थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ने महिला का हिजाब उतार दिया।

हिजाब उतारते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। महिला असहज हो गई।

हिजाब उतारते ही आसपास मौजूद लोग हंस पड़े। महिला असहज हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments