Saturday, April 11, 2026
Homeविदेशतरनतारन में 3 अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरफ्तार: 2 विदेशी पिस्टल बरामद,...

तरनतारन में 3 अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरफ्तार: 2 विदेशी पिस्टल बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाते थे – tarn-taran News



पुलिस जानकारी देती हुई और बरामद की गई 2 विदेशी पिस्टल।

तरनतारन सीआईए ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह और दलेर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव सिंहपुरा के रहने वाले है

.

आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाते थे। वे इन हथियारों की सप्लाई गैंगस्टर और शरारती तत्वों को करते थे। पुलिस ने आरोपियों से दो विदेशी पिस्टल बरामद की हैं। एसएसपी दीपक पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है। अन्य दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने दोनों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है। साथ ही अधिक हथियार बरामद होने की भी संभावना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments