Thursday, January 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशतिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री समेत 3 हजार लोग पहुंचे: राजगढ़...

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री समेत 3 हजार लोग पहुंचे: राजगढ़ में डीजे की आवाज सुनकर सड़क पर दौड़े मवेशी; लोगों ने नहीं लगाए हेलमेट – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गुरुवार दोपहर 1 बजे स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई, जिसमें करीब 3 हजार लोग सैकड़ों बाइकों

.

हाथों में तिरंगा थामे और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा इमली स्टैंड स्थित शुभम गार्डन से रवाना हुई।

शहर की सड़कों पर जैसे ही तीन डीजे पर जोशीले देशभक्ति गीत गूंजे, माहौल पूरी तरह देश रंग में रंग गया। यात्रा अस्पताल, तहसील चौराहा, रेस्ट हाउस, मंडी, तोपखाना गेट, पटवा बाजार, मेन मार्केट, सुभाष चौक, झालावाड़ नाका और बस स्टैंड होते हुए वापस शुभम गार्डन पर समाप्त हुई।

रास्ते भर जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसाकर यात्रा में शामिल प्रियव्रत सिंह और अन्य लोगो का स्वागत किया, जिससे माहौल और भी जोशीला हो गया।

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री भी शामिल हुए।

लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में पहुंचे लोग।

लोग अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में पहुंचे लोग।

बताया गया है कि यात्रा में करीब 3 हजार लोग पहुंचे।

बताया गया है कि यात्रा में करीब 3 हजार लोग पहुंचे।

शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

मंडी रोड पर सड़क किनारे बैठे मवेशी डीजे की तेज आवाज़ सुनकर अचानक दौड़ पड़े। हालांकि किसी बाइक सवार के गिरने या अफरा-तफरी मचने जैसी स्थिति नहीं बनी, लेकिन यह साफ तौर पर नगर पालिका की लापरवाही को दर्शाता है, जिसने रैली से पहले सड़क से मवेशियों को हटाने की कोई तैयारी नहीं की थी।

गौर करने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली में किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments