- Hindi News
- National
- Bihar Election 2025 LIVE Update Tejashwi Yadav Nitish Kumar BJP JDU RJD Congress
नई दिल्ली/पटना5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पंचायत प्रतिनिधियों, PDS डीलर, नाई, कुम्हार, लोहार समाज के लोगों के लिए कई घोषणाएं की। तेजस्वी ने वादा किया, हमारी सरकार बनेगी तो त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा।
पटना में तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं और मुझे जनता पर पूरा भरोसा है कि इस बार बदलाव होगा और सरकार भी बदलेगी।’
इधर, शनिवार को रामपुर-डूमरा गांव में सभा को संबोधित करने पहुंचे अनंत सिंह का मंच टूट गया। अनंत सिंह समेत मंच पर मौजूद सभी लोग नीचे गिर पड़े। अनंत जदयू की टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मनोज तिवारी बोले- वक्फ बोर्ड बिल पर गुमराज कर रही RJD
सांसद मनोज तिवारी ने कहा- ये लोग पहले से ही जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वक्फ बोर्ड का बिल संसद में पारित होता है, विधानसभा में नहीं। अपनी क्षमता के अनुसार बोलना चाहिए। जब RJD की सरकार थी, तो अपराधियों का राज था। ये लोग ‘जय शहाबुद्दीन’ का नारा लगाते हैं। तेजस्वी यादव की जुबान 56 इंच की है जबकि एनडीए का सीना 56 इंच का है। बिहार को लूटना ही इनकी पहचान है।
15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेजप्रताप बोले- चुनाव जीते तो महुआ में इंटरनेशनल स्टेडियम बनवाएंगे

वैशाली में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने अपनी विधानसभा सीट महुआ में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। यादव का दावा है कि चुनाव जीतने के बाद वे इस स्टेडियम का निर्माण करवाएंगे, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर…
18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पटना में तेजस्वी यादव के ऐलान
- नाइयों, मिट्टी के बर्तन बनाने वालों और बढ़ई को 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।
- पीडीएस वितरकों की प्रति क्विंटल मार्जिन मनी में बढ़ोतरी की जाएगी।
- पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों को पेंशन और 50 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।
- चायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के भत्ते दोगुने कर दिए जाएंगे।
33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तेजस्वी यादव की आज 3 जनसभाएं
तेजस्वी यादव आज कटिहार में सीमांचल के 3 जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले कटिहार के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र वे राजद प्रत्याशी इशरत परवीन के समर्थन में प्रचार करेंगे।
कटिहार के बाद तेजस्वी, अररिया और किशनगंज में भी रैली करेंगे। तेजस्वी इस जनसभा के माध्यम से इन दोनों प्रमुख मतदाता समूहों को साधने का प्रयास करेंगे। इस दौरान महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

