Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यदिल्लीतेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, पत्थर फेंके: तेजस्वी...

तेजस्वी के समर्थकों ने तेज प्रताप को खदेड़ा, पत्थर फेंके: तेजस्वी का दावा- महिलाओं को 10 हजार की रिश्वत दी जा रही, चुनाव आयोग खामोश


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress

पटना/नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेज प्रताप, अपनी पार्टी के जय सिंह राठौर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। RJD के समर्थकों ने ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ और ‘लालटेन छाप जिंदाबाद’ के नारे लगाए और पत्थरबाजी तक की। घटना बुधवार की है, इसका वीडियो आज सामने आया है।

दरअसल, तेज प्रताप यादव, महनार में जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने गए थे। जब उनका काफिला महुआ के लिए रवाना हुआ, तभी RJD के समर्थकों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने उन्हें कुछ दूर तक खदेड़ा और पत्थरबाजी की।

तेजस्वी ने कहा कि आचार संहिता के बावजूद महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। खुलेआम रिश्वत दी जा रही है, इस पर चुनाव आयोग खामोश क्यों है।

इधर, बिहार में आज 10 बड़ी चुनावी सभाएं और रैलियां होने वाली हैं। इनमें पीएम मोदी की 2, राहुल गांधी की 2, अमित शाह की 4 और जेपी नड्‌डा की 2 रैलियां शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह NDA का चुनावी घोषणापत्र भी जारी करेंगे।

बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राबड़ी बोलीं- नुक्कड़ सभा करना पीएम मोदी को शोभा नहीं देता

बिहार की पूर्व सीएम और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा, “वे (पीएम मोदी और अमित शाह) कोई काम नहीं करेंगे, बस हम पर हमला करेंगे। अगर उन्होंने इतना विकास किया है, तो लुकाड़ सभा क्यों कर रहे हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें शर्म आनी चाहिए।”

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा- लीची जितनी मीठी, उतनी ही मीठी आपकी बोली

पीएम मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में रैली की। उन्होंने कहा,’यहां की लीची जितनी मीठी होती है,उतनी ही मीठी आपकी बोली भी। बिहार के मेरे मालिकों, मैं आपका बहुत बड़ा कर्जदार हूं। इतनी बड़ी संख्या में युवा आए हैं। ये विशाल भीड़ बता रही है कि बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार आएगी। बिहार में फिर से सुशासन की सरकार आएगी।’

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

PM बोले- कांग्रेस-RJD ने छठी मइया का अपमान किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आपका बेटा छठ मइया की जयकार दुनिया में कराने में लगा है। दूसरी तरफ कांग्रेस-राजद के लोग छठी मइया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी भी वोट पाने के लिए छठी मइया का अपमान कर सकता है क्या। क्या इस अपमान को देश सहन करेगा। क्या जो मेरी माताएं निर्जला उपवास करतीं हैं, वो अपमान सहेंगी क्या?

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेगूसराय में नीतीश बोले- पहले बिहार में फालतू सरकार थी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में सभा कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि, ‘पहले वाली स्थिति में बहुत बुरा हाल था। पहले फालतू सरकार थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी, इलाज की व्यवस्था नहीं थी। सड़कें नहीं थीं। बिजली नहीं थी। हमारी सरकार आई तो हमने सभी के हित में काम किया।’

खोदावंदपुर प्रखंड मैदान में ये सभा हो रही है। मंच पर JDU के प्रत्याशी अभिषेक आनंद, बछवाड़ा से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता और बखरी से लोजपा (रा.) के प्रत्याशी संजय पासवान मौजूद हैं।पढ़ें पूरी खबर…

05:44 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- भाजपा बिहार पर कब्जा करना चाहती है, ऐसा होगा नहीं

महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा, “भाजपा बिहार पर कब्जा करना चाहती है, लेकिन केवल बिहार का बेटा ही राज्य का विकास कर सकता है, बाहरी लोग नहीं।”

05:14 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

राहुल के डांस बाले बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री-सनातनी उन्हें छोड़ेंगे नहीं

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के डांस वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि छठ महापर्व पर राहुल गांधी की टिप्पणी हिंदू और सनातन धर्म पर हमला है। आज तक उन्होंने अपनी जाति या धर्म का खुलासा नहीं किया। अगर वह ईसाई हैं या हिंदू या पारसी हैं, मैं सभी का सम्मान करता हूं। लेकिन अगर राहुल गांधी छठ का अपमान करते हैं, तो सनातनी हिंदू उन्हें नहीं छोड़ेंगे। इसका बदला लिया जाएगा और करारा जवाब दिया जाएगा।चूंकि वह अपने धर्म के बारे में कुछ नहीं जानते, इसलिए वह दूसरों के धर्म का अपमान करते हैं।

05:00 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

RJD नेता बोले- उम्मीद है पीएम, तेजस्वी के सवालों का जवाब देंगे

राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब देंगे और बिहार के लिए किए गए अपने काम का हिसाब देंगे। वे बताएंगे कि पलायन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार में बिहार नंबर वन क्यों है?

04:48 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना में होम वोटिंग शुरू, 14 विधानसभाओं में जारी

पटना जिले में बुधवार को होम वोटिंग शुरू हुई। 85 साल से ज्यादा उम्र के दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी जा रही है। अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर मतदान करा रहे हैं। यह प्रक्रिया गुरुवार को भी चलेगी। पटना जिले के 14 विधानसभा क्षेत्रों – मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारीशरीफ, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम में 85 साल से ज्यादा उम्र के 33,850 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 16,664 और महिलाएं 17,185 हैं। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की कुल संख्या 32,154 है।

04:40 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- राहुल पीएम का अपमान कर रहे

भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, “राहुल गांधी प्रधानमंत्री का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है। उनके बयान एक गुमराह मानसिकता को दर्शाते हैं और न केवल मोदी बल्कि छठी मैया के प्रति भी अनादर दर्शाते हैं।”

04:27 AM30 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

शांभवी चौधरी का दावा- NDA 225 सीटों को पार करेगा

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की शांभवी चौधरी ने बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत का दावा किया है। चौधरी ने कहा- जनता पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार एनडीए 225 सीटों को पार कर जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments