Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'कभी गोद में था, आज दुनिया में...', अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस' का...

‘कभी गोद में था, आज दुनिया में…’, अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पापा निखिल को है बेटे पर गर्व


Last Updated:

‘बदलापुर’, ‘अंधाधुन’ जैसी शानदार थ्रिलर फिल्मों के बाद श्रीराम राघवन फिल्म ‘इक्कीस’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अगस्त्य नंदा फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं. ट्रेलर देख नानू अमिताभ बच्चन और उनके पापा निखिल नंदा बेटे की तारीफ की है. ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे. उनके साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी.

अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर को लोग पसंद कर रहे हैं.

नई दिल्ली. ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग डेब्यू करने वाले अगस्त्य नंदा अब अपनी करियर की बड़ी शुरुआत करने जा रहे हैं. बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन अपने नाती अगस्त्य नंदा पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएगे. फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसको देखने के बाद नानू अमिताभ बच्चन और पापा निखिल नंदा खुद को रोक नहीं सके और बेटे के लिए इमोशनल मैसेज लिख डाले. सोशल मीडिया पर अब ये वायरल हो रहे हैं.

श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ का ट्रेलर बुधवार (29 अक्टूबर) रिलीज हुआ, जिसमें अगस्त्य अपने फिल्मी करियर की शानदार शुरुआत करते नजर आ रहे हैं.फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार होने लगी.

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan news, Agastya Nanda Ikkis, Ikkis tralier, Amitabh Bachchan emotional note, Nikhil nanda on Ikkis trailer, Amitabh Bachchan touching note, Amitabh Bachchan on Agastya Nanda, Ikkis release trailer, अमिताभ बच्चन, निखिल नंदा, इक्कीस, इक्कीस का ट्रेलर
अमिताभ बच्चन का इमोशनल पोस्ट.

अमिताभ बच्चन का नाती अगस्त्य के लिए इमोशनल नोट

अमिताभ बच्चन ने X पर एक टचिंग नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अगस्त्य के जन्म से लेकर आज थिएटर्स में डेब्यू तक की जर्नी को याद किया. उन्होंने लिखा, ‘अगस्त्य! तुम्हें जन्म के तुरंत बाद मैंने अपने हाथों में उठाया था… कुछ महीने बाद, मैंने तुम्हें फिर हाथों में उठाया और तुम्हारी नन्हीं उंगलियां मेरी दाढ़ी से खेलने लगीं… आज तुम दुनिया भर के सिनेमाघरों में खेल रहे हो… तुम स्पेशल हो… मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद तुम्हारे साथ है. आप हमेशा अपने काम को गौरवान्वित करें और परिवार के लिए सबसे बड़ा गौरव बनें.’

Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan news, Agastya Nanda Ikkis, Ikkis tralier, Amitabh Bachchan emotional note, Nikhil nanda on Ikkis trailer, Amitabh Bachchan touching note, Amitabh Bachchan on Agastya Nanda, Ikkis release trailer, अमिताभ बच्चन, निखिल नंदा, इक्कीस, इक्कीस का ट्रेलर
पापा को भी अच्छा लगा बेटे का पोस्ट.

पापा निखिल नंदा को भी है बेटे पर गर्व

अगस्त्य के पिता और बिजनेसमैन निखिल नंदा ने भी फेसबुक पर अपनी भावनाएं शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, ‘कुछ पल आपको शब्दों से परे आपको गौरवान्वित करते हैं. इक्कीस का ट्रेलर देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ, एक पिता के रूप में और एक भारतीय के रूप में अपार गर्व हुआ. अगस्त्य द्वारा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (पीवीसी) का चित्रण साहस और हमारे राष्ट्र की भावना के लिए एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है. अगस्त्य, श्रीराम राघवन और इक्कीस टीम को इस प्रेरक कहानी को साझा करने में सफलता के लिए शुभकामनाएं.

देखें ट्रेलर:

जानिए फिल्म के बारे में

अगस्त्य नंदा की यह डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ एकेडमी अवार्ड विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है. इस स्टारकास्ट में धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत भी शामिल हैं. फिल्म दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अगस्त्य की ‘इक्कीस’ का ट्रेलर देख भावुक हुए अमिताभ, पापा को भी है बेटे पर गर्व



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments