Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारतेज आंधी-बारिश में टूटे तार, सड़क पर गिरे पेड़: फसलों को...

तेज आंधी-बारिश में टूटे तार, सड़क पर गिरे पेड़: फसलों को भी पहुंचा नुकसान, वज्रपात की डर से किसान मक्के को भींगने से न बचा पाए – Purnia News


पूर्णिया में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया है। पूर्णिया धमदाहा एसएच पर कई पेड़ जड़ से उखड़कर गिर पड़े, तो कई घरों के टीन की छत उड़कर दूर जा गिरे। हालांकि इस क्रम में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। हवा की रफ्तार

.

करीब आधे घंटे की तेज आंधी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई इलाकों में तेज आंधी बारिश में बिजली के तार टूट गए। जलजमाव की स्थिति हो गई। निगम क्षेत्र के अलावा के.नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में कच्ची घर के टिन उखड़ कर हवा में उड़ गई। बॉस बल्ले तिनके की तरह इधर उधर जा गिरे।

पूर्णिया में तेज आंधी-बारिश।

फसलों को पहुंचा नुकसान

तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों को काफी क्षति पहुंचाया है। इस आंधी बारिश ने दलहनी फसलें, गेहूं एवं मक्का की फसल नष्ट कर दी है। मक्के की फसल आंधी बारिश में काफी हद तक बर्बाद हो गई है। केला, आम, लीची, कटहल, मक्का, मूंग जैसे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ के बीच सड़क पर गिर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है।

तेज आंधी और बारिश के दौरान की एक तस्वीर।

तेज आंधी और बारिश के दौरान की एक तस्वीर।

मक्का की फसल भींग गई

के.नगर में कई जगहों पर पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। कई किसानों के तैयार मक्के की फसल भी भींग गई। किसान त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि किसानों ने मक्के को तिरपाल से ढंक कर रखा था, जो तेज आंधी के कारण उड़ गया और मक्का भींग गया।

कई किसानों ने बताया कि ठनका गिरने की आवाज इतनी तेज हो रही थी कि मक्के को ढकने की हिम्मत नहीं हुई।।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments