Thursday, May 28, 2026
Homeबॉलीवुडवो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसका पहला पति 18 साल बड़ा और दूसरा 7...

वो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिसका पहला पति 18 साल बड़ा और दूसरा 7 साल छोटा, दोनों से हैं 3 बच्चे, ऋतिक रोशन संग किया काम


Last Updated:

भारतीय सिनेमा में प्यार में उम्र और धर्म की दिवारें अक्सर लांघ ली जाती हैं. ऐसी ही एक अभिनेत्री ने एक बार नहीं बल्कि 2 दफा प्यार में आकर ऐसा किया. 2 शादियां कर चुकी ये अभिनेत्री 3 बच्चों की मां हैं.

हाइलाइट्स

  • छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री हैं तनाज
  • कई बॉलीवुड फिल्मों में भी दे चुकी हैं दस्तक
  • कहो न प्यार में निभाया था सपोर्टिंग रोल

नई दिल्लीः भारतीय सिनेमा आज जितना मॉडर्न पहले उतना नहीं. आज के दौर में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी 40 और 45 में भी हुई है और शायद उनका करने का इरादा भी नहीं हैं. लेकिन एक दौर था तब अभिनेत्रियां टीनएज में भी शादी रचा लेती थीं. यहां हम एक ऐसी हीरोइन के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने पहली शादी 20 की उम्र में की थी, तब उन्हें समझ भी नहीं थी जबकि उनके पति उनसे लगभग दोगुनी एज के थे.

20 की उम्र में पहली शादी
दरअसल, यहां हम तनाज इरानी के बारे में बात कर रहे हैं जिनकी पहली शादी तब हुई जब वो सिर्फ 20 साल की थी. उनके पति फरीद कुर्रिम एक थिएटर कलाकार, गायक और कलाकार थे. वो तनाज से 18 साल बड़े थे, यानी लगभग दोगुनी उम्र के थे. हालांकि, उस समय उम्र का यह अंतर कई लोगों को हैरान कर रहा था, लेकिन तनाज फरीद की प्रतिभा और कला के प्रति मोहित हो गई थीं. उनकी शादी 8साल तक चली, इस दौरान उनकी एक बेटी जियान भी हुई. बताया जाता है कि उनके जीवन के चरणों में अंतर के कारण उनके रिश्ते में दिक्कत आने लगी थी. तनाज ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पार्टी करना और काम में व्यस्त रहना चाहती थी, लेकिन वो पहले ही वो सब देख चुका था. हम दोनों जीवन के अलग-अलग फेज में थे.’ बाद में उनका तलाक हुआ और बेटी जियान अपने पिता के साथ रहने लगी.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments