Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहारदरभंगा में सोने के चेन-अंगूठी लेकर भागे बदमाश: CCTV फुटेज में...

दरभंगा में सोने के चेन-अंगूठी लेकर भागे बदमाश: CCTV फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद; बाजार से घर लौट रही थी महिला – Darbhanga News


दरभंगा में बुधवार की सुबह 75 साल की सावित्री देवी से बदमाशों ने ठगी कर ली। महिला सब्जी लेकर घर लौट रही थी। सुबह 8:25 बजे एक निजी अस्पताल के पास गली में एक युवक ने उन्हें रोका। उसने कहा कि साहब बुला रहे हैं, आप सुन नहीं रहीं है। वहां चेकिंग चल रही है,

.

मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज का है। बदमाश ने सावित्री देवी को एक कागज दिया और कहा कि इसमें जेवर रखिए और पर्स में डाल लीजिए। महिला ने गले की चेन और अंगूठी उतारकर उस कागज में रख दी। इसी दौरान युवक ने दूसरा कागज पकड़ा दिया, जिसमें नकली चेन थी। असली जेवर लेकर वह फरार हो गया।

सावित्री देवी ने कहा कि उसके साथ एक महिला भी थी। वह भी गले से जेवर निकालने लगी। उसे देखकर उन्होंने भी जेवर उतार दिए। घर पहुंचने पर जब कागज खोला तो चेन नकली निकली। वह दौड़कर उस जगह पर वापस गई। लेकिन तब तक ठग फरार हो चुके थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही पुलिस

सावित्री देवी, स्वर्गीय रामचंद्र साहा की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि सोने की चेन की कीमत करीब डेढ़ से पौने दो लाख रुपए थी। अंगूठी की कीमत 25 से 30 हजार रुपए थी। घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है।

थानाध्यक्ष अमीत कुमार बताया कि आवेदन मिला है। मामले की अनुसंधान की जा रही है। सीसीटीवी में एक युवक दिखा है। उसकी पहचान की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments