Thursday, April 16, 2026
Homeबॉलीवुडदही हांडी फोड़ते हुए जाह्नवी कपूर ने लगाया भारत माता की जय...

दही हांडी फोड़ते हुए जाह्नवी कपूर ने लगाया भारत माता की जय का नारा, इस वजह से कर दिया लोगों ने ट्रोल


Last Updated:

जाह्नवी कपूर जन्माष्टमी उत्सव में दही हांडी फोड़ते हुए भारत माता की जय का नारा लगाती दिखीं. वीडियो वायरल होने पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. उनकी फिल्म परमसुंदरी 29 अगस्त को रिलीज हो रही है.

दही हांडी फोड़ते हुए जाह्नवी कपूर ने लगाया भारत माता की जय का नारा, ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया की हैडिंग में छा गई हैं. जन्माष्टमी उत्सव से उनका एक वीडियो सामने आया है. जहां वह दही हांडी फोड़ती दिख रही हैं. इस दौरान वह भारत माता की जय का नारा भी लगाती हैं. मगर इस वीडियो के देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे. चलिए बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

शनिवार को जाह्नवी कपूर घाटकोपर के एक दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान वह ट्रेडिशन अवतार में पहुंचीं. वह कलश उठाती हैं फूलों से भरी मटकी को फोड़ती हैं. उनके इर्द-गिर्द काफी भीड़ भी नजर आ रही हैं.

जाह्नवी कपूर पहुंचीं दही हांडी कार्यक्रम में
इस कार्यक्रम के बाद जान्हवी कपूर का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुआ. दही हांडी फोड़ते हुए जाह्नवी कपूर भारत माता की जय का नारा भी लगाती हैं. इस क्लिप के वायरल होने पर कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments