Friday, October 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले पुलिस कमिश्नर को नोटिस: बाल...

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले पुलिस कमिश्नर को नोटिस: बाल संरक्षण आयोग ने कहा- कार्रवाई करें; चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने कंप्लेंट की – Chandigarh News


पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ । फाइल फोटो

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आज (30 अक्टूबर) को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट से पहले विवाद खड़ा हो गया है।

.

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) ने उनके गानों में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों के महिमामंडन की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने शिकायत की कॉपी पुलिस को भेजकर नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। याद रहे दिसंबर में दिलजीत का शो मोहाली में होने की संभावना है। यह शो या तो पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर या चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ करीब 2 साल बाद फिर से इंडिया टूर कर रहे हैं। उनका पिछला भारत दौरा दिल-लुमिनाटी टूर 2024 में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विदेश में कई कॉन्सर्ट किए।

चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेनावर, जिन्होंने शिकायत दी है।

शिकायत में क्या कहा गया था…

नशे से जुड़े गानों पर रोक लगे

चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धरेनावर ने 14 अक्टूबर को आयोग में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि दिलजीत दोसांझ के कुछ गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों का महिमामंडन किया गया है। उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार पर इसके नकारात्मक असर की आशंका जताई।

इसके बाद 27 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’ और ‘जेब विचों फीम लब्बीया’ गानों पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने शब्द बदलकर भी इन गानों को गाने की अनुमति न देने की मांग की है।

बच्चों को मंच पर न बुलाएं

शिकायत में कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को स्टेज पर आमंत्रित करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने तेज आवाज और फ्लैशिंग लाइट्स को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए संभावित रूप से हानिकारक बताया है।

बुलेट बेल्ट पहनने पर प्रतिबंध

कॉन्सर्ट के दौरान छाती पर सिल्वर बुलेट बेल्ट यानी नकली कारतूसों की पट्टी पहनने पर भी रोक लगाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गन जेस्चर और इस तरह की वस्तुएं हिंसा को बढ़ावा देने का संदेश दे सकती हैं।

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया

डॉ. पंडितराव धरेनावर ने अपनी शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 2019 के आदेश का हवाला दिया था। उन्होंने शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गीतों पर रोक लगाने की बात कही है। शिकायत में नशा मुक्त भारत अभियान का भी उल्लेख किया गया है।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं

बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिकायतकर्ता ने 120 डेसिबल से अधिक तेज आवाज और 5 से 30 हर्ट्ज की फ्लैशिंग लाइट्स का जिक्र किया है। उनका कहना है कि कॉन्सर्ट में इस तरह के प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

दिल्ली पुलिस को भेजी शिकायत की कॉपी

DCPCR के अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश व्यास, सदस्य राहुल गौतम और स्वाति गुप्ता की पीठ ने शिकायत पर विचार किया। इसके बाद आयोग ने मामले की कॉपी दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजते हुए नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

आयोग ने अपने आदेश में कहा कि वह बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत गठित वैधानिक निकाय हैं। बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्रभावित करने वाले मामलों पर कार्रवाई करना उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।

—————–

यह भी पढ़ें… दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला कॉन्सर्ट अब तय है। परमिशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच दिलजीत ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि शो रद नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments