Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदिल्ली अग्निकांड के बाद लखनऊ में अलर्ट: 290 होटलों का दोबारा...

दिल्ली अग्निकांड के बाद लखनऊ में अलर्ट: 290 होटलों का दोबारा होगा सेफ्टी ऑडिट – Lucknow News




लखनऊ में दिल्ली में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद राजधानी लखनऊ में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शहर के करीब 290 होटलों का दोबारा सेफ्टी ऑडिट कराने का फैसला किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम बनाई जाएगी, जो अगले 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि ऑडिट के दौरान फायर सेफ्टी, भवन मानकों, विद्युत व्यवस्था और अन्य सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की जाएगी। संयुक्त टीम में एलडीए, पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, पुलिस, दमकल विभाग, आबकारी विभाग और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे। जल्द ही इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की जाएगी। फायर और बिजली सुरक्षा पर उठे सवाल प्रथमेश कुमार ने कहा कि एलडीए केवल भवन के नक्शे को मंजूरी देता है, जबकि विद्युत वायरिंग की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रमाणित करने की जिम्मेदारी संबंधित विद्युत एजेंसियों की होती है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के फायर एनओसी और विद्युत संबंधी मंजूरियां जारी कर दी जाती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उनका कहना है कि फायर सेफ्टी मानकों और बिजली के लोड की वास्तविक जांच किए बिना एनओसी जारी होने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दमकल विभाग और विद्युत नियामक संस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता है। 15 दिन में रिपोर्ट, खामियां मिलने पर कार्रवाई एलडीए के मुताबिक, संयुक्त टीम होटल भवनों में आपात निकास, फायर फाइटिंग सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, वायरिंग, बिजली लोड और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करेगी। जिन प्रतिष्ठानों में खामियां मिलेंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद लखनऊ में शुरू हुई यह कवायद बड़े हादसों की आशंका को देखते हुए एहतियाती कदम मानी जा रही है। प्रशासन का उद्देश्य होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments