Friday, July 3, 2026
Homeफूडदिल्ली की बेस्ट कोल्ड कॉफी: शाहरुख खान भी हैं इसके दीवानें, जानें...

दिल्ली की बेस्ट कोल्ड कॉफी: शाहरुख खान भी हैं इसके दीवानें, जानें रेसिपी


होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली की बेस्ट कोल्ड कॉफी: शाहरुख खान भी हैं इसके दीवानें, जानें रेसिपी

Last Updated:

Delhi Best Cold Coffee Shops: देश भर में इन दिनों गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है. इस भीषण गर्मी में एक ऐसी ड्रिंक है, जिसे पीने के बाद हर कोई तरोताजा महसूस करता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट भी मानी जाती है. हम बात कर रहे हैं कोल्ड कॉफी की. कोल्ड कॉफी जो आपको काफी के साथ ही पूरी तरह से डार्क चॉकलेट का स्वाद देती है. अगर आप इसके दीवाने हैं तो दिल्ली में यहां जाएं.

बेस्ट कोल्ड कॉफी के मामले में दिल्ली के सबसे पॉश इलाके साकेत में एक ऐसी कॉफी शॉप है. जिसने ना सिर्फ भारत के लोगों, बल्कि विदेशी टूरिस्ट को भी अपना दीवाना बना रखा है. इस कॉफी शॉप का नाम ब्लू टोकाई कॉफ़ी रोस्टर है. जो कि साकेत में स्थित है. यहां पर आपको कोल्ड कॉफी की इतनी वैरायटी मिल जाएगी जो पूरे दिल्ली में कहीं नहीं मिलेगी.

इसके अलावा दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका जिसे कनॉट प्लेस कहते हैं. वहां पर जनपथ है. जहां पर बॉलीवुड के बादशाह किंग खान की सबसे पसंदीदा कोल्ड कॉफी मिलती है. इस कोल्ड कॉफी को शाहरुख खान ने कई बार अपने इंटरव्यू में बेहतरीन बताया है. शाहरुख खान के इंटरव्यू के बाद यह कोल्ड कॉफी काफी मशहूर हो गई है. दूर-दूर से लोग इसे पीने के लिए आ रहे हैं. इस कोल्ड कॉफी का नाम डेपॉल की कोल्ड कॉफी है, जिसका अनूठा स्वाद, साथ ही इसकी सरल और किफायती बोतलों ने
इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया है.

यही नहीं, कोल्ड कॉफी के मामले में देश की राजधानी दिल्ली में एक नहीं बल्कि तमाम शॉप हैं. इसी में एक और कॉफी शॉप है. जहां पर कोल्ड कॉफी की कई वैरायटी मिलती है. यहां कोल्ड कॉफी को कई तरह के चॉकलेट में पेश किया जाता है. दिल्ली के मजनू का टिल्ला में स्थित एएमए कैफे अपने बेहतरीन नाश्ते, कॉन्टिनेंटल व्यंजनों और लाजवाब कॉफी के लिए बेहद मशहूर है. यह अपने आरामदायक पहाड़ी माहौल और बेक्ड आइटम्स के लिए जाना जाता है. यहां की कोल्ड कॉफी एक बार अगर आप पी लेंगे तो कभी इसका स्वाद नहीं भूल पाएंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप स्टारबक्स जैसी कोल्ड कॉफी पीना चाहते हैं तो दिल्ली में वो भी कम कीमतों पर तो आप पर्च वाइन एंड कॉफी बार जा सकते हैं. यह दिल्ली के सबसे मशहूर खान मार्केट में स्थित है. यहां का स्वाद भी लाजवाब और बेमिसाल है. बाहर से जो भी आता है वो खान मार्केट में यहीं पर कॉफी पीना पसंद करता है.

इसके अलावा यूं तो कोल्ड कॉफी की कई कॉफी शॉप दिल्ली में मशहूर हैं, लेकिन एक और कैफ़े है जो कोल्ड कॉफी के लिए जाना जाता है. यह युवाओं का अड्डा है. क्योंकि यहां पर कोल्ड कॉफी की कीमत थोड़ी सस्ती होती है. यहां पर भी कोल्ड कॉफी की तमाम वैरायटी मौजूद होती हैं. यहां हम बात कर रहे हैं त्रिवेणी टैरेस कैफे की. जो कि मंडी हाउस में. मंडी हाउस सेंट्रल दिल्ली का हिस्सा है और काफी मशहूर है यहां पर बीचो-बीच होने की वजह से यह युवाओं का अड्डा है.

इन सब के अलावा अगर आप कई वैरायटी की कॉफी पीना चाहते हैं अपने दोस्त या परिवार के साथ तो किसी खास कॉफी शॉप पर ना जाकर सिर्फ पहुंच जाइए दिल्ली के हौज खास. दिल्ली के हौज खास में आपको लाइन से कोल्ड कॉफी, हॉट कॉफी और चाय की शॉप मिल जाएगी. यहां पर भी आपको हर एक कीमत की कोल्ड कॉफी मिलेगी और वैरायटी भी यहां पर बहुत मिलती है. इसलिए यहां पर हर कोई आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments