Tuesday, June 16, 2026
Homeफूडदिल्ली के ये हैं 6 बेस्ट प्योर वेज रेस्टोरेंट, शौकीनों के लिए...

दिल्ली के ये हैं 6 बेस्ट प्योर वेज रेस्टोरेंट, शौकीनों के लिए है जन्नत


होमफोटोलाइफ़फूड

दिल्ली के ये हैं 6 बेस्ट प्योर वेज रेस्टोरेंट, शौकीनों के लिए है जन्नत

Last Updated:

Delhi Top 6 Pure-Veg North Indian Restaurants: दिल्ली के शुद्ध शाकाहारी नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट में वेज गुलाटी, सात्विक, काके दा होटल, कारोबार, चंगेजी वेज और द येलो चिली खास आकर्षण हैं. यहां स्वाद के दीवानों की हमेशा भीड़ लगी रहती है. यहां आप अपने परिवार के साथ शानदार भोजन कर सकते हैं.

अगर आप दिल्ली में स्वादिष्ट और शुद्ध शाकाहारी खाने का मज़ा लेने का प्लान बना रहे हैं तो राजधानी में कई रेस्टोरेंट हैं. जो अपने बेहतरीन स्वाद, शानदार इंटीरियर और फ़ैमिली-फ़्रेंडली माहौल के लिए मशहूर हैं. यहां हम 6 ऐसे शुद्ध शाकाहारी भारतीय रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से अपने ट्रिप प्लान में शामिल कर सकते हैं.

वेज गुलाटी (पंडारा रोड) यह दिल्ली के सबसे मशहूर प्योर वेजिटेरियन नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट में से एक है. यहां की दाल मखनी, पनीर बटर मसाला और स्टफ्ड नान काफी फेमस हैं. अगर आपको रिच ग्रेवी वाला पंजाबी खाना पसंद है, तो यह जगह ज़रूर ट्राई करें. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है. 

सात्विक रेस्टोरेंट, साकेत अगर आप शांत और थोड़े प्रीमियम माहौल में शुद्ध शाकाहारी खाना ढूंढ रहे हैं तो सात्विक रेस्टोरेंट एक बढ़िया ऑप्शन है. यह बिना प्याज और लहसुन के कई तरह के स्वादिष्ट नॉर्थ इंडियन डिश परोसता है. रेस्टोरेंट का इंटीरियर शाही एहसास देता है, जिससे यह फैमिली डिनर और छोटे सेलिब्रेशन के लिए एक पॉपुलर ऑप्शन बन गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल्ली का मशहूर काके दा होटल न सिर्फ़ अपने नॉन-वेजिटेरियन खाने के लिए, बल्कि अपने वेजिटेरियन खाने के लिए भी जाना जाता है. यहां का पनीर बटर मसाला, दाल फ्राई और बटर रोटी पॉपुलर चॉइस है. अगर आपको देसी ढाबा-स्टाइल नॉर्थ इंडियन खाना पसंद है, तो यह जगह एक बढ़िया चॉइस हो सकती है.

दिल्ली के करोल बाग में शंकर रोड पर मौजूद यह कारोबार रेस्टोरेंट अपनी बेहतरीन वेजिटेरियन थाली और नॉर्थ इंडियन फ्लेवर के लिए मशहूर है. यहां आप एक ही प्लेट में कई तरह की सब्ज़ी, रोटियां, मिठाइयां और खास डिशेज का मजा ले सकते हैं. इसे परिवार के साथ बैठकर खाने का मजा लेने के लिए एक शानदार जगह माना जाता है.

अगर आपको मुगलई स्टाइल का नॉर्थ इंडियन खाना पसंद है, तो चंगेजी वेज आपकी लिस्ट में जरूर होना चाहिए. पनीर चंगेज़ी, वेज कबाब और मलाई ग्रेवी डिश यहां काफी पॉपुलर हैं. इसका अनोखा और रिच फ्लेवर खाने के शौकीनों को बहुत पसंद आता है. इसके अलावा मशहूर शेफ संजीव कपूर का द येलो चिली नॉर्थ इंडियन खाने के लिए एक शानदार जगह है. यहां की दाल मखनी, पनीर टिक्का और वेज बिरयानी पॉपुलर है. रेस्टोरेंट का इंटीरियर भी काफी क्लासी है, जो इसे दोस्तों और परिवार के साथ डिनर के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments