Wednesday, September 16, 2026
Homeफूडमूंग दाल-बिरयानी के बाद मुरादाबाद में छाया मलाई चाप रोल, जानें कहां...

मूंग दाल-बिरयानी के बाद मुरादाबाद में छाया मलाई चाप रोल, जानें कहां मिलेगा


होमफोटोलाइफ़फूड

मूंग दाल-बिरयानी के बाद मुरादाबाद में छाया मलाई चाप रोल, जानें कहां मिलेगा

Last Updated:

मुरादाबाद पीतल नगरी के नाम से दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां का स्ट्रीट फूड भी लोगों को खूब आकर्षित करता है. मूंग की दाल और बिरयानी के अलावा इन दिनों मलाई चाप रोल लोगों की पसंद बना हुआ है. प्रकाश नगर चौराहे की ‘पंजाबी रसोई पुरानी चांद की दुकान’ पर मिलने वाले इस रोल को सींक पर भुनी चाप और रुमाली रोटी से तैयार किया जाता है.

Moradabad Street Food: यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. वहीं, खाने-पीने की बात करें तो मुरादाबाद की कई चीजें दूर-दूर तक मशहूर हैं.

यहां की मूंग की दाल और नॉन-वेज बिरयानी काफी पसंद की जाती है. इन दिनों मुरादाबाद का चाप रोल पराठा भी लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है और इसकी अच्छी डिमांड देखने को मिल रही है.

दुकानदार भरत सिंह ने बताया कि उनके यहां मलाई चाप रोल मिलता है. इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चाप को सींक में लगाकर सेका जाता है. इसके बाद इसे काटकर बारीक किया जाता है. फिर रुमाली रोटी तैयार करके उसमें चाप को लपेट दिया जाता है. इसमें मिर्च-मसाले समेत कई चीजों का मिश्रण किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इस तरह रुमाली रोटी के जरिए मलाई चाप रोल तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वाद की बात करें तो यह बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होता है. दुकानदार के मुताबिक, ग्राहक एक बार खाने के बाद इसे बार-बार पसंद करते हैं. मुरादाबाद में इन दिनों इसकी अच्छी मांग है और ग्राहक इसे जमकर खा रहे हैं. इसे खाने के लिए सिर्फ मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंचते हैं.

यह चाप रोल पराठा ग्राहकों के बीच इतना पसंद किया जा रहा है कि जो लोग एक बार इसे खाते हैं, वे दोबारा भी यहां पहुंचते हैं. यह प्रकाश नगर चौराहे पर ‘पंजाबी रसोई पुरानी चांद की दुकान’ के नाम से मशहूर दुकान पर मिलता है.

इस मलाई चाप रोल की कीमत 140 रुपये प्रति रोल है. खास स्वाद और अलग अंदाज में तैयार होने के कारण यह इन दिनों मुरादाबाद के स्ट्रीट फूड में लोगों की पसंद बन रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments