Monday, November 3, 2025
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली नगर निगम उपचुनाव का शेड्यूल जारी: 12 सीटों में से...

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव का शेड्यूल जारी: 12 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व; मतदान 30 नवंबर, मतगणना 3 दिसंबर को


नई दिल्ली16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनावों की घोषणा हुई।

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। आयोग ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। नामांकन जांच 12, नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। एमसीडी की इन 12 सीटों में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यह महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

तीनों पार्टियों के लिए अहम होंगे उपचुनाव

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ये उपचुनाव दिल्ली की तीनों बड़ी पार्टियों, आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। हाल के महीनों में नगर निगम में सत्ता संतुलन पर असर डालने वाली सीटें होने के कारण इन उपचुनावों को मिनी-MCD इलेक्शन कहा जा रहा है।

उपचुनावों के लिए तैयारी पूरी

राज्य चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उपचुनावों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा,EVM और मतदान केंद्रों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

इसलिए हो रहे उपचुनाव

शालीमार बाग-बी वार्ड पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास था, जबकि द्वारका-बी सीट बीजेपी की पार्षद कमलजीत सेहरावत के खाली करने के बाद रिक्त हुई, क्योंकि वह पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं। बाकी वार्ड इसलिए खाली हुए क्योंकि वहां के पार्षद (बीजेपी और आम आदमी पार्टी के) फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर विधायक बन गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments