Friday, April 10, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में जैन युवा संगठन का करियर काउंसलिंग सेशन: शालीमार बाग...

दिल्ली में जैन युवा संगठन का करियर काउंसलिंग सेशन: शालीमार बाग के श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ आयोजन – New Delhi News


इवेंट में गुजरात के गिरनार पर्वत पर जबरन कब्जा करने पर दुख जताते हुए मुहिम में जुड़ने की भी अपील की गई।

आज श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शालीमार बाग में जैन युवा संगठन (पंजीकृत) द्वारा एक करियर काउंसलिंग सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

.

स्टूडेंट्स को एजुकेशनल ट्रिक्स भी सिखाईं

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री रितेश जैन ने स्टूडेंट्स को एजुकेशनल ट्रिक्स बताईं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री रितेश जैन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी एलुमनाई एवं विख्यात करियर काउंसलर ने मार्गदर्शन प्रदान किया। श्री जैन पिछले 15 वर्षों से देशभर में छात्रों को करियर परामर्श दे रहे हैं और विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपने सत्रों के लिए जाने जाते हैं।

सत्र के दौरान छात्रों ने अपने करियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका श्री जैन ने सरल उदाहरणों और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ उत्तर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई और याद रखने की सरल व प्रभावशाली ट्रिक्स भी सिखाईं, जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेंगी।

गिरनार जी बचाओ 105 दिवसीय यात्रा’ से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को भी बच्चों के करियर निर्माण में अपनी भूमिका को समझाना था।

कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को भी बच्चों के करियर निर्माण में अपनी भूमिका को समझाना था।

इस अवसर पर श्री विनय कुमार जैन (अध्यक्ष) एवं श्री राजेश जैन (महामंत्री), श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कार्यकारिणी समिति से विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ने जैन युवा संगठन की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और उपस्थित छात्रों व उनके अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल छात्रों को सही दिशा देना था, बल्कि अभिभावकों को भी बच्चों के करियर निर्माण में अपनी भूमिका को समझाने का प्रयास रहा। इवेंट के बाद उन्होंने श्री जैन सिद्ध क्षेत्र गिरनार पर्वत पर जबरन कब्जे पर चिंता एवं दुख व्यक्त करते हुए ‘गिरनार जी बचाओ 105 दिवसीय यात्रा’ का समर्थन किया और समाज से इस मुहिम में जुड़ने की अपील भी की।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments