Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश'दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता': एटा में सैकड़ों दिव्यांगों ने...

‘दिव्यांगों को ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिलता’: एटा में सैकड़ों दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन – Etah News


नंद कुमार | एटा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एटा जनपद मुख्यालय के धरना स्थल पर आदर्श दिव्यांग समिति के नेतृत्व में सैकड़ों दिव्यांगों ने प्रदर्शन किया। संगठन के सचिव आर.एस. राजपूत की अगुवाई में दिव्यांगों ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी और कलेक्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

आर.एस. राजपूत ने ज्ञापन में बताया कि दिव्यांग दो पहिया अटैच स्कूटी, बिना गियर वाली स्कूटी और बैटरी चालित व्हीलर ट्राइसाइकिल चलाते हैं। कंप्यूटराइज्ड सिस्टम उनके ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं करता है।

सरकारी सहायता और सांत्वना राशि भी नहीं मिलती

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के कारण दिव्यांगों को परेशान किया जाता है। उन्हें चालान और वाहन जब्ती की धमकियां दी जाती हैं। दुर्घटना होने पर लाइसेंस न होने के कारण वे वाहन बीमा और जीवन बीमा की राशि नहीं पा पाते हैं। सरकारी सहायता और सांत्वना राशि भी नहीं मिलती। प्रदर्शन में ब्रजेश कुमार, शैलेश यादव, गंगा सिंह, रामरूप, देवेंद्र सिंह, सर्वेश, छविनाथ सिंह, रामखिलाड़ी और रंजीत कुमार सहित सैकड़ों दिव्यांग शामिल हुए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments