Last Updated:
Lobia-Aloo Masala: आलू-लोबिया मसाला एक स्वादिष्ट और प्रोटीन युक्त सब्जी है. इसे बनाने के लिए आलू, लोबिया, मसाले और अदरक का पेस्ट मिलाकर पकाया जाता है. यह सब्जी चपाती, पराठे या चावल के साथ परोसी जा सकती है.
आलू-लोबिया फली बनाने का आसान तरीका. (Image- AI)लोबिया-आलू मसाला बनाने की सामग्री
लोबिया फली- 250 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर– 1 चम्मच
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च- 3-4
हींग- 1 पिंच
जीरा- 1 चम्मच
अमचूर- 1/2 चम्मच
नमक– स्वादानुसार
बारीक कटा हरा धनियां- 2-3 टेबल स्पून
तेल- 2-3 टेबल स्पून या अंदाजानुसार

घर पर लोबिया-आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया की फलियों को साफ पानी से धोकर छलनी में रख लें. जब इन फलियों से पानी निकल जाए तो दोनों ओर से डंठल काट दें. अब इनको छोटे टुकड़े में काट लें. इसके बाद आलू छीलकर पानी में साफ करके मीडियम आकार में काट लें. अब कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें. फिर उसमें जीरा और हींग डालकर भूनेंगे. इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भी एड करके इन्हें भी भून लेंगे.
मसालों का कलर अच्छा आने के बाद इसमें लोबिया फली और आलू, नमक और लाल मिर्च डालकर सब्जी को करछी की मदद से चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएंगे. अब इसमें 4-5 टेबल स्पून पानी डालकर इसे ढककर 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच में पकाएं. आलू नरम होने तक सब्जी को पका लेंगे. ऊपर से इसमें अमचूर पाउडर और हरा धनियां डालकर मिला दें. अंत में सब्जी में हरा धनियां डालकर गार्निश कर लेंगे. अब इस सब्जी को चपाती, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

