- Hindi News
- National
- CJP Protest LIVE; Abhijeet Dipke Connaught Place Tiranga Rally Photos Update Gyanesh Kumar Neha Bora | Delhi Police
2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
अभिजीत दीपके को जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शनिवार को जमानत मिल गई। उन्हें 50 हजार रुपए का बेड बॉन्ड भी भरना पड़ा।
दीपके को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था।
8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। अगले दिन वे रिहा हो गए थे। वहीं नेहा बोरा को भी शनिवार को रिहा कर दिया गया।
उधर SIR के विरोध में कांग्रेस की रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली होगी। कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से पहले ही इसकी इजाजत ले ली है।
दीपके और नेहा बोरा की रिहाई की 2 तस्वीरें…

अभिजीत दीपके को शनिवार शाम को रिहा किया गया। वे गाड़ी में विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए।

नेहा बोरा को शनिवार सुबह ही रिहा कर दिया गया। उन्हें शुक्रवार को मंडी हाउस से हिरासत में लिया गया था।
अपडेट्स
12:25 PM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सरकार ने पोर्टल बनाया, जुलाई में हुए प्रदर्शन से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे
गृह मंत्रालय के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2026 में जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर हुई हिंसा से जुड़ी घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच के लिए हाई पावर्ड इंक्वायरी कमेटी (HPEC) का गठन किया था। प्रभावित लोगों की सुविधा के लिए HPEC ने एक पोर्टल शुरू किया है। पोर्टल को इस तरह तैयार किया गया है कि संवेदनशील मामलों में प्रभावित लोगों की पहचान गोपनीय रखी जा सके और उनकी इच्छा के अनुसार पहचान सार्वजनिक न हो। प्रभावित लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे पोर्टल पर जाकर तय फॉर्मेट के अनुसार अपनी शिकायतें या प्रतिनिधित्व अपलोड करें।
06:42 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
महिला संगठनों ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला
ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन, क्रांतिकारी युवा संगठन (KYS) और अन्य संगठनों ने दिल्ली में हालिया प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
06:33 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
अभिजीत दीपके की लीगल टीम मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके के वकील पुष्प शर्मा और पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे। इससे पहले आज रत्ना सिंह ने ट्वीट कर बताया था कि अभिजीत दीपके को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में एसईएम (सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) के सामने पेश किया जाएगा।
05:08 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग जारी
दिल्ली में कनॉट प्लेस, संसद मार्ग और जंतर-मंतर पर बैरिकेड्स लगे हुए हैं। हालांकि, सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही जारी है।
04:39 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दीपके की पेशी से पहले मंदिर मार्ग थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने पोस्ट कर बताया कि अभिजीत दीपके को दोपहर करीब 12 बजे मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के SEM के सामने पेश किया जाएगा। इससे पहले थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
04:30 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में जीरो FIR
केरल के तिरुवनंतपुरम के म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ छात्रा और NSUI कार्यकर्ता अथिरा विजयन हैं।
आरोप है कि 13 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, गालियां दीं, घसीटा और मारपीट की।
मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 76, 115, 117, 126, 296(B) और 391 समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है
04:25 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
प्रकाश राज बोले- CEC के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी रहेंगे
एक्टर और एक्टिविस्ट प्रकाश राज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और वोटर लिस्ट के SIR के खिलाफ देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे। उन्होंने कहा- हमारे अंदर गांधी का खून है, अंबेडकर का खून है, भगत सिंह का खून है। हम देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहेंगे।
03:56 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली में धारा 163 तोड़ने के आरोप में कई FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में प्रतिबंधों के उल्लंघन के मामले में कई FIR दर्ज कीं। पुलिस के मुताबिक, बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कनॉट प्लेस में भीड़ जमा हुई। BNSS की धारा 163 तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
02:43 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
CJP का दावा- पुलिस दीपके की लोकेशन नहीं बता रही
CJP ने दावा किया कि अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं मिली। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे के मुताबिक, पुलिस ने संसद मार्ग थाने में दीपके के होने से इनकार किया और दूसरे थाने में पता करने को कहा। पार्टी का आरोप है कि दीपके के वकीलों को भी हिरासत की वजह नहीं बताई गई।
NCP (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता अनीश गांडे ने दीपके की रिहाई की मांग की। उन्होंने दावा किया कि दीपके तिरंगा लेकर जा रहे थे और उन्होंने पुलिस से दूसरी जगह जाने का विकल्प मांगा था, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गांडे के मुताबिक, दीपके के वकीलों और परिवार को उनकी लोकेशन और हिरासत की वजह की जानकारी नहीं दी गई।
02:40 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
नेहा बोरा बोलीं- सरकार को अपना अहंकार छोड़ना चाहिए
02:38 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
SIR को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की 4 प्रमुख मांगें

02:37 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर गाइडलाइंस जारी कीं
- इधर, दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के बाद राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से संभालने और प्रदर्शित करने के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं।
- राष्ट्रीय ध्वज का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए और इसे सम्मानजनक स्थिति में ही प्रदर्शित किया जाना चाहिए। तिरंगा जमीन को नहीं छूना चाहिए और न ही पानी में घिसटना चाहिए।
- इसे उल्टा (केसरिया पट्टी नीचे करके) नहीं फहराया जा सकता, और न ही इसे आधा झुकाकर फहराया जा सकता है, जब तक कि सरकारी निर्देशों में ऐसा करने की विशेष अनुमति न दी गई हो।
- राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल कपड़ों या यूनिफॉर्म के हिस्से के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही, इसे कुशन, रुमाल या नैपकिन जैसी चीजों पर भी नहीं छापा जाना चाहिए।
- झंडे पर कुछ भी लिखना या इसे सजावट के लिए कपड़े की तरह इस्तेमाल करना मना है; निजी अंतिम संस्कार के दौरान भी ऐसा नहीं किया जा सकता।
- झंडे का इस्तेमाल किसी वस्तु को ले जाने या पकड़ने के लिए नहीं किया जा सकता सिवाय विशेष मौकों पर झंडा फहराने से पहले उसमें फूल की पंखुड़ियां रखने के।
- मूर्तियों, स्मारकों, स्पीच डेस्क या मंच को ढकने के लिए झंडे का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
- किसी वाहन, ट्रेन, नाव या विमान के किसी हिस्से पर इसे लपेटना, या किसी इमारत को ढकने के लिए इसका इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है।
02:36 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
AISA का आरोप- नेहा को 5 घंटे तक अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया
- AISA का आरोप है कि नेहा बोरा को हिरासत में लेने के करीब 5 घंटे तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें आरके पुरम थाने पहुंचाया गया।
- संगठन के मुताबिक, आधी रात के आसपास थाने पहुंचे वकीलों को नेहा से मिलने नहीं दिया गया। बाद में जब मुलाकात हुई, तब वहां पुलिसकर्मी और रिकॉर्डिंग कैमरे मौजूद थे।
- AISA ने दावा किया कि नेहा के पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की जानकारी के बावजूद पुलिस ने उन्हें दवाइयां देने से इनकार कर दिया।
- संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने नेहा की रिहाई का समय स्पष्ट नहीं किया।

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा मंडी हाउस में प्रदर्शन करने गईं थीं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
02:34 AM17 अक्टूबर 2026
- कॉपी लिंक
सौरव-आशुतोष 5 दिन की न्यायिक हिरासत में
सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। इन्हें 13 अक्टूबर की सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।
इनकी कस्टडी 18 अक्टूबर को खत्म होगी। इसके बाद पुलिस इन्हें एक बार फिर कोर्ट लेकर जाएगी। जहां आगे का एक्शन होगा।


