Tuesday, October 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदीपावली से पहले ग्वालियर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: सोमवार रात को...

दीपावली से पहले ग्वालियर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: सोमवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर के 2 गोदामों से 645 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त – Gwalior News




ग्वालियर में दीपावली और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर आमजन की सुरक्षा को लेकर ग्वालियर पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार रात को थानांं बहोड़ापुर और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दो गोदामों पर छापेमारी कर 645 किलो 310 ग्राम प्रतिबंधित कैल्शियम कार्बाइड जब्त किया है। जिला मजिस्ट्रेट के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन कर बिना लाइसेंस अवैध भंडारण करने पर पुलिस ने दोनों गोदाम संचालकों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। राजा स्टील के गोदाम से 600 किलो कार्बाइड बरामद पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजा स्टील के गोदाम में भारी मात्रा में खतरनाक रसायन रखा हुआ है। प्रभारी एसपी जयराज कुबेर के निर्देश पर सोमवार रात सीएसपी कृष्ण पाल सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान 6 सीलबंद लोहे के ड्रमों में 600 किलो कैल्शियम कार्बाइड मिला। मौके पर मौजूद रीकेश पसरीजा (35, निवासी शिंदे की छावनी) से भंडारण लाइसेंस मांगा गया, जो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर सामग्री जब्त कर ली। छारिया हार्डवेयर के गोदाम से 45 किलो से ज्यादा कार्बाइड जब्त पहली कार्रवाई के 30 मिनट बाद सोमवार रात 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर-01 स्थित छारिया हार्डवेयर स्टोर के गोदाम पर छापा मारा। यहां संचालक अनिल कुमार छारिया (53) के कब्जे से लोहे के ड्रम में रखा 45 किलो 310 ग्राम कैल्शियम कार्बाइड मिला। अनिल भी कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा पाया, जिसके बाद उसके खिलाफ भी बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज किया गया। कलेक्टर के आदेश की उड़ रही थी धज्जियां ग्वालियर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 22 अक्टूबर को बीएनएसएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर कैल्शियम कार्बाइड के निर्माण, संग्रहण और क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद दोनों व्यापारी अवैध रूप से इसका भंडारण कर रहे थे। क्यों खतरनाक है कैल्शियम कार्बाइड? कैल्शियम कार्बाइड नमी या पानी के संपर्क में आते ही एसिटिलीन गैस छोड़ता है, जो अत्यधिक ज्वलनशील और विस्फोटक होती है। त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाके या गोदाम में इसके अवैध भंडारण से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments