मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाकात की और उनके साथ भोजन भी किया। मुख्यमंत्री ने दृष्टिबाधित लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना की। लोधी रोड स्थित ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन परिसर में आयोजित यह बाजार 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। यहां दृष्टिबाधित लोगों द्वारा तैयार मोमबत्तियां, दीये, सजावटी सामान और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री के लिए रखे जाते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य दृष्टिबाधित लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के अवसर उपलब्ध कराना है। बाजार से जुटाई जाने वाली आय का इस्तेमाल दृष्टिबाधित बच्चों और युवाओं की निःशुल्क शिक्षा तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण में किया जाएगा। इससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे दिवाली बाजार में पहुंचकर दृष्टिबाधित लोगों द्वारा तैयार उत्पाद खरीदें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल में भागीदार बनें।
Source link

