Monday, June 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदेवरिया में ओझा ने महिला से दुष्कर्म किया: बीमार बेटे का...

देवरिया में ओझा ने महिला से दुष्कर्म किया: बीमार बेटे का इलाज कराने गई थी, झांसा दिया- शारीरिक संबंध बनाने से सब ठीक हो जाएगा – Deoria News




देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए एक स्थानीय ओझा के पास पहुंची थी। आरोप है कि ओझा ने महिला को झांसे में लिया और कहा कि उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से उसका बेटा ठीक हो जाएगा। इसी झांसे में आकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पीड़िता को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments