Monday, June 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबोला- बहन प्रेगनेंट थी, ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया: फोन पर...

बोला- बहन प्रेगनेंट थी, ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया: फोन पर बिना कुछ कहे सिर्फ रोती रही; महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला – Morena News




मुरैना के पोरसा थाना क्षेत्र में प्रेगनेंट महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। महिला के गले में मिले रस्सी के निशानों पर मायके पक्ष ने आपत्ति ली है। उनकी शिकायत पर थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। दरअसल पोरसा के कुरैठा गांव के रहने वाले अभिषेक पुत्र सुभाष उपाध्याय हाल निवासी जोटई रोड झार खंडेश्वर कॉलोनी की पत्नी रानी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया कि रात में रानी ने फांसी लगा ली। ससुराल के लोग रानी को सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने इसे हत्या होना बताया है। भाई ने कहा ससुराल के लोगों द्वारा बहन को प्रताड़ित किया गया है। मेरी बहन प्रेग्नेंट थी। बहुत खुश थी लेकिन सब बर्बाद हो गया 50 किमी दूर मुरैना ले गए
मायके पक्ष ने मृत्तिका की हत्या की आशंक जताई है। उन्होंने कहा कि ससुराल में महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। यह बात महिला ने फोन पर बताई थी। उनका कहना है कि जब महिला ने फांसी लगाई तो ससुराल वाले बिना पोरसा पुलिस को सूचना दिए सीधे मुरैना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि पोरसा में अस्पताल है उके बावजूद ससुराल वाले महिला को वहां नहीं ले गए। इसके बावजूद वो 50 किमी दूर मुरैना लेकर गए। इतना ही नहीं महिला की जब मौत हो गई तो भी पुलिस को नहीं बताया। एक साल पहले हुई शादी
मृतक रानी के भाई अमन पचौरी के अनुसार उसकी बड़ी बहन रानी को शादी 17 मई 2025 को पोरसा में विधिविधान के साथ अभिषेक उपाध्याय पुत्र सुभाष उपाध्याय निवासी कुरैठा गांव हाल पोरसा से हुई थी। सब ठीक चल रहा था लेकिन दो महीने से मृतिका के द्वारा फोन पर लगातार परिजनों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। फिर 17 मई को शादी की सालगिरह थी तो उसने हम सबको बुलाया। जब हमारे परिजन वहां पहुंचे तो ससुराल वालों का व्यवहार बदला हुआ था। घटना के कुछ समय पहले कल शाम को भी फोन आया था बस रो रही थी। इसके बाद यह सूचना मिली। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मर्ग कायम पोरसा थाना प्रभारी टीआई दिनेश कुशवाहा के अनुसार जौटई रोड पर एक नव विवाहिता के फांसी लगाने की सूचना थी मामला संदिग्ध इसलिए भी कह सकते है कि वह सीधे मुरैना ले गए पुलिस को सूचना दिए बगैर शव उतार। खैर मर्ग कायम किया है मायके पक्ष के भी बयान लिए जाएंगे। पीएम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments