Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदेवरिया: 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न: महिला वर्ग में देवरिया,...

देवरिया: 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न: महिला वर्ग में देवरिया, पुरुष वर्ग में गोरखपुर बनी विजेता टीम – Deoria News


अजरेश कुमार | देवरिया4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया के स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में 4 जून 2025 को गोरखपुर जोन की 73वीं अंतरजनपदीय पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, श्री शिवासिम्मी चनप्पा ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।

महिला वर्ग में जनपद देवरिया ने विजेता और जनपद श्रावस्ती ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में जनपद गोरखपुर विजेता रहा, जबकि जनपद देवरिया को उपविजेता का स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

चनप्पा ने अपने संबोधन में खेलों को पुलिसकर्मियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ टीम भावना को भी बढ़ाते हैं।

समारोह में पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अरविन्द कुमार वर्मा और दक्षिणी श्री सुनील कुमार सिंह उपस्थित रहे। विभिन्न जनपदों से आई टीमों के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने आयोजन की व्यवस्था की सराहना की। प्रतियोगिता का समापन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मान के साथ विदा किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments