देवास-डबलचौकी मुख्य मार्ग पर नारियाखेड़ा गांव के पास बुधवार रात एक व्यक्ति नाले में बह गया। महूढ़िया गांव निवासी हेमंत बंशीलाल की पल्सर बाइक नाले में मिल गई है। हेमंत रोजाना देवास स्थित कंपनी में काम करने जाता था।
.
गांव के सरपंच अश्विन चौधरी के अनुसार रपटे पर बाढ़ का पानी आने से ग्रामीणों की आवाजाही रुक गई थी। हेमंत देवास से घर लौटते समय नाले में बह गया। वह बीती रात से घर नहीं पहुंचा है।
पांच किलोमीटर के दायरे में शव की तलाश सूचना मिलते ही बरोठा थाने के टीआई अजयसिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पांच किलोमीटर के दायरे में शव की तलाश कर रही है।
प्रशासन बचाव और राहत कार्य में जुटा है। ग्रामीणों ने इस समस्या का स्थायी समाधान मांगा है। हर साल बारिश के मौसम में यह समस्या सामने आती है।

