Tuesday, November 3, 2026
Homeराज्यराजस्तान‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर जयपुर में होगा लॉन्च: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में...

‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर जयपुर में होगा लॉन्च: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगा समारोह, फिल्म की स्टारकास्ट और विधायक रविंद्र सिंह भाटी रहेंगे मौजूद – Jaipur News




आराध्य देवी मां करणी की महिमा और सनातन संस्कृति पर आधारित हिंदी फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर मंगलवार को जयपुर में लॉन्च किया जाएगा। लालकोठी स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में शाम 4 बजे होने वाले समारोह में शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्र सिंह भाटी सहित संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक हस्तियां और फिल्म जगत के कलाकार शामिल होंगे। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आस्था और विज्ञान के संबंध को रहस्य और रोमांच के साथ प्रस्तुत किया गया है। कहानी ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शुरुआत में धर्म और ईश्वर में विश्वास नहीं करता। जीवन में घटित कुछ अप्रत्याशित घटनाएं उसके नजरिए को बदल देती हैं। उसकी यात्रा अविश्वास से आस्था और अधर्म से धर्म की ओर परिवर्तन को दर्शाती है। प्रमुख भूमिकाओं में टिकू तलसानिया और पूजा जोशी फिल्म में अभिनेता टिकू तलसानिया, पूजा जोशी, के. आर्यवर्धन और चेतन धनानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कर्तव्य शाह ने किया है। माँ करणी के अनन्य भक्त के. आर्यवर्धन ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जिसका जीवन आध्यात्मिक परिवर्तन से गुजरता है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और माँ करणी की महिमा को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसमें विशेष रूप से युवा पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जोड़ने का उद्देश्य रखा गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments